Free Fire Max में मिल रहा Vampire Wings, इस तरह पा सकते हैं आप

Free Fire MAX में एक नया इवेंट शुरू हो गया है। प्लेयर्स को इसमें Vampire Wings समेत कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। यह इवेंट गेमर्स को अच्छा मौका दे रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 30, 2023, 03:52 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में यह इवेंट 5 जुलाई तक चलेगा।
  • इसमें रिवॉर्ड के तौर पर कई आइटम जैसे Vampire Wings मिलेंगे।
  • इवेंट में रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा।

Free Fire MAX में एक नया Knockout इवेंट शुरू हो गया है। यह प्लेयर्स को नया Vampire Wings पाने का मौका दे रहा है। यह इवेंट फेडेड व्हील और मोको स्टोर की तरह ही है। इसका मतलब है कि गेमर्स को अपने इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने होंगे। स्पिन करके आप रिवॉर्ड के तौर पर धमाल आइटम पा सकते हैं। इसमें प्लेयर्स को कोई भी फ्री स्पिन नहीं मिलता है। इस नए Knockout इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड और उन्हें पाने का तरीका जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

Free Fire MAX Knockout event

लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Free Fire MAX में नया Knockout इवेंट 28 जून, 2023 को शुरू हो गया है और 5 जुलाई, 2023 तक चलेगा। स्पिन करने पर मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Vampire Wings
  • 3x Scans
  • 2x Magic Cube Fragments
  • 3x Pet Foods

स्पिन की कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट में स्पिन की कीमत हर स्पिन के बाद बढ़ती जाएगी। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू

  • पहले स्पिन की कीमत नौ डायमंड
  • दूसरे स्पिन की कीमत 19 डायमंड
  • तीसरे स्पिन की कीमत 49 डायमंड
  • चौथे स्पिन की कीमत 199 डायमंड

इसका मतलब है कि चार स्पिन करके प्लेयर्स सारे आइटम पा सकते हैं। आप कुल 276 डायमंड खर्च करके चार रिवॉर्ड अपने अकाउंट में पा सकते हैं। यह कीमत Vampire Wings के लिए बहुत सही है, क्योंकि इन-गेम स्टोर में इसी तरह के बैकपैक की कीमत 399 डायमंड है।

रिवॉर्ड के लिए ऐसे करें क्लेम

  • फ्री फायर मैक्स के ये आइटम पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में गेम ओपन करें।
  • फिर स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में आ रहे सेक्शन सेक्शन पर क्लिक कर दें।
  • लिस्ट में से Vampire Wings ऑप्शन सिलेक्ट करें। ऐसा करते ही नया वेब इवेंट इंटरफेस ओपन हो जाएगा।
  • फिर स्पिन करके रेंडम रिवॉर्ड पा सकते हैं। तब तक स्पिन करते रहें, जब तक आपको Vampire Wings रिवॉर्ड के तौर पर न मिल जाए।

गेम के अन्य इवेंट

इसके अलावा एक और knockout इवेंट गेम में चल रहा है, जिसमें रिवॉर्ड के तौर 2x Scan, Coastal Guardian Bundle, 2x Diamond Royale Vouchers (31 जुलाई, 2023), 2x Cube Fragments औरर 3x Pet Food मिल रहे हैं। यह इवेंट भी काफी समय तक चलेगा। इसमें भी प्लेयर्स को स्पिन करना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।