Garena Free Fire MAX में अभी मिल रहे Street Savvy और Heatwave Vibe जैसे कई Bundle, ऐसे पाएं

Garena Free Fire MAX में इस समय एक या दो नहीं बल्कि चार बंडल रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। इसमें Street Savvy Bundle, Heatwave Vibe Bundle और Fashion Savvy Bundle शामिल है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 30, 2025, 01:14 PM (IST)

Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। इन इवेंट के जरिए गेमर्स को कई धमाल आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। विभिन्न इवेंट में तरह-तरह के बंडल्स मिल रहे हैं। प्लेयर्स Street Savvy Bundle और Heatwave Vibe Bundle आदि पा सकते हैं। इन बंडल को पाने के लिए गेमर्स को कोई टास्क करने की जरूरत नहीं है। आइये, जानते हैं कि अभी प्लेयर्स लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कौन से और कितने बंडल पा सकते हैं। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes 22 April 2026: फ्री में Pet-Bundle सहित शानदार आइटम पाने का मौका, ऐसे करें नए कोड रिडीम

Free Fire MAX Bundle

Gold Royale

फ्री फायर मैक्स में गोल्ड रॉयल नाम का एक लक रॉयल इवेंट चल रहा है। यह अगले 40 दिनों के लिए गेम में लाइव है। प्लेयर्स को इसमें heatwave Vibe Bundle रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहा है। इसके अलावा, Bobble Dance इमोट जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। गेमर्स को बंडल पाने के लिए 100 स्पिन करने होंगे। 100 स्पिन पर गारंटी बंडल मिल रहा है। बता दें कि इवेंट में पहला स्पिन फ्री है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 10000 गोल्ड कोइन है। इसका मतलब है कि गेमर्स को इस इवेंट में डायमंड खर्च नहीं करने होंगे। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

Savvy Ring

Savvy Ring लक रॉयल भी गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर बंडल मिल रहा है। इसमें गेमर्स Fashion Savvy Bundle और Street Savvy Bundle मिल रहा है। प्लेयर्स को ये दोनों बंडल पाने के लिए पहले universal ring token कलेक्ट करने होंगे। टोकन को एक्सचेंज करके वे ये बंडल पा सकेंगे। टोकन के लिए स्पिन करना होगा। हर स्पिन पर अलग-अलग संख्या में टोकन मिलेंगे। इसमें एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड और दूसरे स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 17 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड्स पाने का शानदार मौका, ऐसे करें रिडीम

Sasuke Ring

Free Fire MAX में प्लेयर्स को Sasuke Ring लक रॉयल में Sasuke हल्ता पाने का मौका मिल रहा है। इस इवेंट में भी गेमर्स को पहले Sasuke Token कलेक्ट करने होंगे। उसेक बाद वे टोकन को एक्सचेंज करके बंडल पा सकेंगे। इवेंट की खास बात है कि इसमें गेमर्स को स्पिन की कीमत पर डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें पहला स्पिन फ्री होगा। वहीं, 10 + 1 स्पिन की कीमत 100 डायमंड है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।