Free Fire MAX में फ्री मिल रहा Sky Claw Skyboard, जानें कैसे पाएं

Free Fire MAX में नया इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को वाउचर्स के साथ कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। यह इवेंट काफी दिनों तक गेम में चलेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 27, 2023, 04:30 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX के नए इवेंट में दुश्मनों को मारने पर फ्री रिवॉर्ड मिलेगा।
  • रिवॉर्ड की लिस्ट में Sky Claw Skyboard शामिल है।
  • यह इवेंट इस महीने के अंत तक चलेगा।

Free Fire MAX में एक नया Elimination Challenge लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Pet Food और Incubator Voucher के साथ-साथ Sky Claw Skyboard भी मिल रहा है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के इंडियन सर्वर पर लाइव हुए लेटेस्ट इवेंट में से यह एक लोकप्रिय इवेंट है। यह प्लेयर्स को एक बार में कई आइटम फ्री में पाने का मौका दे रहा है। इस इवेंट में मिलने वाले सभी रिवॉर्ड और उन्हें पाने का तरीका बताया गया है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Elimination Challenge

फ्री फायर मैक्स में एक नया Elimination Challenge 25 अप्रैल से शुरू हो गया है। प्लेयर्स इस इवेंट के जरिए इस महीने के अंत तक रिवॉर्ड पा सकते हैं। हालांकि, रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को कुछ टास्क पूरे करने होंगे। उन्हें तय संख्या में दुश्मनों को गेम से बाहर करना होगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट

  • फ्री में Pet Food पाने के लिए प्लेयर्स दो दुश्मनों को बाहर करना होगा।
  • 25 दुश्मनों को गेम से बाहर करके प्लेयर्स Incubator Voucher (एक्सपायर डेट- 31 मई, 2023) पा सकते हैं।
  • फ्री में Sky Claw Skyboard पाने के लिए गेमर्स को 50 दुश्मनों को मारना होगा।

इसका मतलब है कि प्लेयर्स कुल 50 दुश्मनों को मारकर तीनों रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लेयर्स क्लैश स्क्वाड मोड में शामिल होने का ऑप्शन भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इसमें कई राउंड में खेले जाने वाले मैच होते हैं, जिससे एक ही गेम में अधिक एलिमिनेशन पाए जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

रिवॉर्ड पाने का तरीका

  • इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
  • उसके बाद किसी भी मोड में गेम खेंले। प्लेयर्स अपनी सुविधा के अनुसार, किसी भी मोड में खेल सकते हैं।
  • पर्याप्त दुश्मनों को मारके के बाद Emerald Storm इवेंट सेक्शन में जाएं। फिर आ रहे कई ऑप्शन में से Elimination Challenge सिलेक्ट कर लें।
  • इसके बाद रिवॉर्ड के सामने आ रहे क्लैम बटन पर क्लिक कर दें।

मिथिक स्काईबोर्ड स्थायी है और आप इसे वॉल्ट सेक्शन से पा सकेंगे। हालांकि, आपको 31 मई, 2023 से पहले लक रॉयल के इनक्यूबेटर वाउचर का यूज करना होगा। इसके अलावा भी गेम में कई इवेंट चल रहे हैं, जिसमें टॉ-अप इवेंट भी शामिल है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।