Garena Free Fire MAX Booyah Pass Ring इवेंट लाइव, पाएं पास प्रीमियम प्लस जैसे रिवॉर्ड
Garena Free Fire MAX Booyah Pass Ring इवेंट कई दिनों तक गेम में लाइव रहेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को बूयाह पास प्रीमियम प्लस जैसे आइटम रिवॉर्ड में मिल रहे हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 01, 2025, 10:31 AM (IST)
Garena Free Fire MAX Booyah Pass Ring इवेंट की गेम में एंट्री हो गई है। यह इवेंट प्लेयर्स के खास मौका लेकर आया है। इसमें लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena गेमर्स को Booyah Pass Premium और Booyah Pass Premium Plus दे रहा है। जी हां, गेमर्स अपना लक आजमा कर प्रीमियम पास पा सकते हैं। जैसे कि यह एक रिंग इवेंट है, इसलिए प्लेयर्स को इस इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। आइये, इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ते हैं।
Garena Free Fire MAX Booyah Pass Ring Event
Garena Free Fire MAX Booyah Pass Ring इवेंट आज यानी 1 फरवरी, 2025 को लाइव हो गया है। यह अगले 6 दिन 17 घंटों तक गेम में मौजूद रहेगा। यह एक लक रॉयल है। गेमर्स को इसमें स्पिन करने पर रिवॉर्ड मिलेगा। स्पिन करने के लिए गेमर्स को डायमंड खर्च करने होंगे।
बता दें कि स्पिन करने पर गेमर्स को सीधा रिवॉर्ड नहीं मिल रहा है। उन्हें स्पिन करके पहले BP Ring Token कलेक्ट करने होंगे। इसके बाद वे पर्याप्त टोकन को एक्सचेंज करक बूयाह पास प्रीमियम प्लस और बूयाह पास प्रीमियम पा सकते हैं।
स्पिन की कीमत
- एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड है।
- 10 + 1 स्पिन की कीमत 90 डायमंड है।
कितने टोकन पर मिलेगा क्या रिवॉर्ड?
- प्लेयर्स 200 BP Ring Token को एक्सचेंज करके Booyah Pass Premium Plus पा सकते हैं।
- 90 BP Token को एक्सचेंज करने पर Booyah Pass Premium मिलेगा।
- 5 टोकन के बदले 5 BP Exp दिए जाएंगे।
इवेंट तक पहुंचने का तरीका
- प्लेयर्स को बूयाह पास प्रीमियम प्लस पाने के लिए गेमर्स को सबसे पहले फ्री फायर मैक्स पर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद उन्हें लॉबी में लेफ्ट साइड पर लक रॉयल पर क्लिक करना होगा।
- अब गेमर्स को कई ऑप्शन मिलेंगे। फिर Booyah Pass Ring इवेंट पर क्लिक करें।
- अब इवेंट पेज पर आपको सभी रिवॉर्ड दिख जाएंगे। पहले तो आपको स्पिन करने पर कई टोकन मिलेंगे।
- फिर इवेंट पेज पर राइट साइड में एक्सचेंज स्टोर दिया गया है।
- यहां से आप रिवॉर्ड पा सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।