Free Fire World Series (FFWS 2023) के स्लॉट फिक्स, भारत को लगा झटका

Free Fire World Series (FFWS) 2023 के सभी स्लॉट की घोषणा हो गई है। फ्री फायर का यह मेगा ई-स्पोर्ट टूर्नामेंट 10 नवंबर से 16 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत की टीम हिस्सा नहीं ले रही हैं।

Published By: harshit harsh | Published: Sep 22, 2023, 08:07 PM (IST) | Edited: Sep 22, 2023, 08:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • फ्री फायर वर्ल्ड सीरीज 2023 में भारतीय टीम को जगह नहीं मिली है।
  • गरेना ने इस अपकमिंग ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के स्लॉट रिवील किए हैं।
  • यह ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 10 नवंबर से आयोजित किया जाएगा।

Free Fire World Series (FFWS) 2023 के सभी स्लॉट रिवील हो गए हैं। गरेना ने 10 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खेले जाने वाले इस ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के रीजन वाइज स्लॉट्स की डिटेल अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। फ्री फायर वर्ल्ड सीरीज 2023 में भारतीय टीम के लिए एक भी स्लॉट नहीं रखा गया है, जो यह दर्शाता है कि फ्री फायर इंडिया गेम की लॉन्चिंग में और देरी हो सकती है। हालांकि, भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का कहना है कि इस गेम को अक्टूबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। FFWS 2023 में भारत के लिए स्लॉट नहीं रखना यह भी दर्शाता है कि FFIC (Free Fire India Championship 2023) भी नहीं खेला जाएगा। और पढें: FFWS 2023 हुआ खत्म, इस टीम को प्राइज में मिला 2.5 करोड़

नहीं होगी FFIC 2023?

पहले ये खबरें सामने आ रही थी कि फ्री फायर इंडिया चैम्पियनशिप सितंबर के आखिर में आयोजित की जाएगी, लेकिन फ्री फायर इंडिया की लॉन्चिंग में हो रही देरी की वजह से यह ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट भी ठंडे बस्ते में जा सकता है। गरेना का यह बैटल रॉयल गेम पिछले साल 14 फरवरी 2022 को भारत में बैन किया गया था। गरेना ने पिछले महीने 31 सितंबर को इस गेम की वापसी की घोषणा की थी। इसे 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसकी लॉन्चिंग कुछ तकनीकि कारणों से कुछ सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है।

FFWC 2023 के स्लॉट

फ्री फायर वर्ल्ड चैम्पियनशिप (FFWC 2023) में कुल 18 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें ब्राजील, लैटिन अमेरिका, थाईलैंड, इंडोनेशिया और वियतनाम रीजन की 3 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, MCPS, पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट रीजन की 1-1 टीमें भाग लेंगी। पहले भारतीय टीम के लिए 1 स्लॉट रखा गया था, जिसे अब हटा लिया गया है।

फ्री फायर इंडिया वर्ल्ड सीरीज 2023 के लिए गरेना ने फिलहाल कोई प्राइज पुल की घोषणा नहीं की है। इस टूर्नामेंट को दो स्टेज में खेला जाएगा। इसका ग्रुप स्टेज 10 नवंबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इसमें सभी रीजन की कुल 18 टीमें खेलेंगी। इनमें से टॉप-12 टीमें ग्रैंड फिनाले खेलेंगी। FFWS 2023 के ग्रैंड फाइनल्स 24 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।