FFWS 2023 हुआ खत्म, इस टीम को प्राइज में मिला 2.5 करोड़
FFWC 2023 खत्म हो गया है। दुनिया की टॉप टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित इस इवेंट में विजेता टीम को 3 लाख डॉलर यानी 2.5 करोड़ रुपये प्राइज के तौर पर दिए गए।
Published By: harshit harsh | Published: Nov 27, 2023, 04:11 PM (IST)
हाइलाइट
- FFWC 2023 का नया विनर मिल गया है।
- इस प्रतियोगिता के फाइनल में 12 टीम ने हिस्सा लिया था।
- विनिंग टीम को 3 लाख डॉलर यानी 2.5 करोड़ रुपये दिए गए।
FFWS यानी फ्री फायर वर्ल्ड सीरीज 2023 खत्म हो गया है। 10 लाख अमेरिकी डॉलर प्राइज पूल वाले इस चैम्पियनशिप का आगाज 10 नवंबर को हुआ था। 26 नवंबर यानी कल इस ई-स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का ग्रैंड फाइनल खेला गया। इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल में 12 टीमों ने क्वालिफाई किया था। इसका ग्रैंड फाइनल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेला गया। इसके लिए अलग-अलग रीजन से टीम चुने गए थे। भारत में फ्री फायर बैन होने की वजह से फ्री फायर इंडिया की किसी टीम ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था। ब्राजील की टीम Magic Squad ने इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। आइए, जानते हैं इस प्रतियोगिता में किस टीम को कितना ईनाम मिला है।
प्राइज पाने वाली टीम के नाम
पहले स्थान पर रहने वाली टीम Magic Squad को 3,00,000 डॉलर यानी लगभग 2.5 करोड़ रुपये का ईनाम मिला है। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम Buriam United Esports को 1,50,000 डॉलर यानी लगभग 1.25 करोड़ रुपये मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम CGGG को 65,000 डॉलर यानी लगभग 54 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद चौथे नंबर पर आने वाली टीम RRQ Kazu को 60,000 डॉलर यानी लगभग 50 लाख रुपये मिले, जबकि पांचवे नंबर पर आने वाली टीम WAG को 55,000 डॉलर यानी लगभग 46 लाख रुपये दिए गए।
| Place | $ USD | Team Name |
|---|---|---|
| 1 | $300,000 | Magic Squad |
| 2 | $150,000 | Buriram United Esports |
| 3 | $65,000 | CGGG |
| 4 | $60,000 | RRQ Kazu |
| 5 | $55,000 | WAG |
| 6 | $50,000 | EXP Esports |
| 7 | $45,000 | LOUD |
| 8 | $40,000 | POCO Star |
| 9 | $35,000 | Thorrad |
| 10 | $30,000 | Expand |
| 11 | $27,000 | GOW |
| 12 | $25,000 | P Esports |
| 13 | $18,000 | Hotshot Esports |
| 14 | $18,000 | MIBR |
| 15 | $18,000 | All Glory Gaming |
| 16 | $18,000 | Osaka |
| 17 | $18,000 | Furious Gaming |
| 18 | $18,000 | WASK |
EXP Esports DEW को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया। इसे ईनाम के तौर पर 10,000 डॉलर यानी करीब 8 लाख रुपये की राशि दी गई।
Grand Finals Overall Standing
इस प्रतियोगिया में भाग लेने वाली टीम को पिछले 12 महीने में किए गए प्रदर्शन के आधार पर शामिल किया गया। ये टीम ग्लोबली रीजनल क्वालिफायर जीत के आए थे। इनमें से 12 टीम को थाइलैंड में ग्रैंड फाइनल खेलने के लिए बुलाया गया था।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।