Free Fire Max में आया Wrap Ring इवेंट, फ्री में मिल रहा धमाकेदार बंडल और लूट बॉक्स

Free Fire Max Wrap Ring इवेंट गेम में आ गया है। इसमें रिवॉर्ड के तौर पर Wrap in Style बंडल दिया जा रहा है। साथ ही, ग्लू वॉल स्किन, लूट बॉक्स और बैट स्किन जैसे आइटम भी हासिल किए जा सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Mar 06, 2025, 09:00 AM (IST)

Free Fire Max में गेमर्स के लिए Wrap Ring इवेंट लाइव हो गया है। इस खास इवेंट में धांसू बंडल मिल रहा है, जिससे प्रीमियम आउटफिट पाई जा सकती है। इससे गेम में फंकी लुक मिलेगा। इसके अलावा, इवेंट से लूट बॉक्स, ग्लू वॉल स्किन और बैट स्किन भी पाने का चांस मिल रहा है। बता दें कि यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें एक बार स्पिन करने पर एक ही आइटम मिलेगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Wrap Ring Event

फ्री फायर मैक्स का Wrap Ring इवेंट एक्टिव है। यह खास इवेंट गेमर्स के लिए अगले 7 दिन 19 घंटे गेम में मौजूद रहेगा। इस बीच प्लेयर्स स्पिन करके यूनिवर्सल रिंग टोकन के साथ-साथ Wrap in Style बंडल, बैट और ग्लू वॉल स्किन पा सकते हैं। यही नहीं, लूट बॉक्स को भी पाया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Rewards

  • Wrap in Style Bundle
  • Roll in Style Bundle
  • Bat-Surf In Style
  • Loot Box-Surf In Delicious
  • GlooWall-Wrap in Style
  • Universal Ring Token

स्पिन करने पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स

इवेंट में मिलने वाले आइटम्स को स्पिन करके पाया जा सकता है। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड लगते हैं। वहीं, 10+1 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड उपयोग करने पड़ते हैं। डायमंड के अलावा गेमिंग आइटम को यूनिवर्सल रिंग टोकन से भी प्राप्त किया जा सकता है।

  • Wrap in Style Bundle इवेंट में 120 टोकन पर मिल रहा है।
  • Roll in Style Bundle को 120 टोकन में पाया जा सकता है।
  • Bat-Surf In Style स्किन 30 टोकन यूज करने पर मिल रही है।
  • Loot Box-Surf In Delicious 20 टोकन रिडीम करने पर मिल रहा है।

कैसे एक्सेस करें इवेंट

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  • होम स्क्रीन पर बने स्टोर बटन पर टैप करें।
  • यहां आपको टॉप पर Wrap Ring इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर नीचे दिए गए स्पिन ऑप्शन्स में से किसी एक को चुनें।
  • इसके बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।