Free Fire Max Guide: Lone Wolf मोड में जीत दिलाएंगे ये वेपन, देखिए लिस्ट
Free Fire Max Guide: हम आपको नीचे आज के गेमिंग आर्टिकल में चुनिंदा फ्री फायर मैक्स वेपन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे Lone Wolf मोड में आपकी जीत पक्की होगी।
Published By: ajay verma | Published: Sep 13, 2024, 03:15 PM (IST)
Free Fire Max Guide: फ्री फायर मैक्स में अलग-अलग गेम मोड मिलते हैं। इनमें से एक Lone Wolf है, जो प्लेयर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। इसमें आमने-सामने की लड़ाई के दौरान जबरदस्त एक्शन और टैक्टिस देखने को मिलती है। इस मोड में जीतने के लिए सही वेपन का चयन करना बहुत जरूरी है। ज्यादातर नए प्लेयर्स गलत चुन लेते हैं और हार जाते हैं। इसलिए हम इस गाइड में कुछ गन की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे लोन वूल्फ मोड में जीतने में मदद मिलेगी।
Best Weapons help to win in Lone Wolf mode
AK47
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली यह सबसे बेस्ट गन है। इसका डैमेज रेट बहुत ज्यादा है। इससे ज्यादा किल निकालने में आसानी होती है। लोन वूल्फ मोड में इसका इस्तेमाल करके जीत अपने नाम की जा सकती है।
Groza
Groza को फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली स्ट्रॉन्ग गन माना गया है। इस वेपन का डैमेज रेट और स्टेबिलिटी बहुत बढ़िया है। इससे विरोधियों को आसानी से नॉक आउट किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से न केवल शॉर्ट रेंज बल्कि मिड-रेंज की फाइट्स भी जीती जा सकती है।
AN94
यह असॉल्ट राइफल है। इसमें AR Ammo का उपयोग किया जा सकता है। परफॉर्मेंस पर आएं, तो इस गन की फायर पावर बहुत ज्यादा है। इसका इस्तेमाल लॉन्ग और शॉर्ट रेंज की लड़ाई में किया जा सकता है। हालांकि, इसे कंट्रोल करना आसान नहीं है, क्योंकि इस वेपन का रिकॉइल रेट बहुत हाई है।
Desert Eagle
फ्री फायर मैक्स की Desert Eagle शानदार हैंडगन है। इसका उपयोग आप आमने-सामने की लड़ाई में किया जा सकता है। हाई-फायर रेट होने से दुश्मन को भारी क्षति पहुंचाई जा सकती है। इसको लेकर आसानी से मूव किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से लोन वूल्फ मोड में विरोधी को मारकर जीत हासिल की जा सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।