Free Fire Max में मिल रही धांसू गन स्किन, बढ़ा देंगी गन की ताकत, 50 Diamonds से कम में खरीदें

Free Fire Max में कई गन स्किन मिल रही हैं, जिन्हें 50 डायमंड से कम में खरीदा जा सकता है। इनके इस्तेमाल वेपन की ताकत बढ़ेगी और गेम में अलग लुक मिलेगा।

Published By: ajay verma | Published: May 30, 2024, 03:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में कमाल की वेपन स्किन मिल रही हैं
  • इन स्किन को 50 डायमंड से कम में खरीदा जा सकता है
  • ये स्किन वेपन के डैमेज रेट में इजाफा करती हैं

Free Fire Max में ज्यादातर प्लेयर्स वेपन स्किन का उपयोग करना पसंद करते हैं। इससे गेम में वेपन को अलग लुक मिलता है। साथ ही, इससे गन का डैमेज रेट और पावर बढ़ती है। इसके उपयोग से गेम में जीत हासिल की जा सकती है। यदि आप अपने लिए वेपन स्किन लेना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा डायमंड खर्च नहीं करने हैं, तो हम आपको यहां 50 डायमंड से कम में मिलने वाली कुछ बेस्ट वेपन स्किन के बारे में बताएंगे। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

Free Fire Max Gun Skins buy under 50 Diamonds

1. Fiery Rush और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips

Fiery Rush गन स्किन स्नाइपर राइफल के लिए है। इससे वेपन को शानदार लुक मिलता है। साथ ही, इससे राइफल का डैमेज रेट बढ़ता है। यही नहीं यह वेपन स्किन गन के मैगजीन को साइज को भी बढ़ाती है। हालांकि, इससे वेपन की रीलोड स्पीड कम हो जाती है। इसके बावजूद यह वेपन का घातक बना देती है। इसके इस्तेमाल से मैच में जीत दर्ज की जा सकती है। और पढें: Free Fire Max खेलते वक्त फॉलो करें स्मार्ट Tips, हम मैच में मिलेगी जीत

2. Sickly Sweet

Sickly Sweet वेपन स्किन को हाल ही में जोड़ा गया है। इसका उपयोग करके क्लैश मोड में जीत हासिल की जा सकती है। इससे वेपन को शानदार लुक मिलता है और पावर भी कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा, स्किन से वेपन की मैगजीन का साइज बढ़ता है। भेदने की क्षमता में भी इजाफा होता है।

3. Night Bite

नाइट बाइट स्किन का इस्तेमाल करने से गेम में स्पेशल एलिमिनेशन नोटिफिकेशन मिलेगा। इसकी खूबियों की बात करें, तो यह वेपन की रेंज बढ़ाती है। इससे मैगजीन का साइज बढ़ता है, जिससे आप ज्यादा बुलेट कैरी कर सकते हैं। इसका उपयोग स्नाइपर के साथ किया जाए, तो गेम में विरोधियों को आसानी से नॉक आउट किया जा सकेगा।

4. Ornamental Touch

Ornamental Touch का इस्तेमाल Desert Eagle गन के साथ किया जा सकता है। यह वेपन की एक्यूरेसी और ताकत को बढ़ाती है, लेकिन इसके यूज से रीलोड स्पीड कम हो जाती है।

कितने Diamond करने होंगे खर्च

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताई गई सभी वेपन स्किन को 50 डायमंड से कम में इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। डायमंड फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली इन-गेम करेंसी है, जिसे आप असली पैसों से खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।