Free Fire Max: Assault Rifle के लिए बेस्ट रहेंगी ये वेपन स्किन, यूनीक लुक के साथ बढ जाएगी पावर

Free Fire Max में Assault Rifle के लिए शानदार वेपन स्किन मिल रही हैं। इनसे गन को अलग लुक मिलता है। साथ ही, वेपन की पावर को भी बढ़ाया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 19, 2025, 09:54 AM (IST)

Free Fire Max गेमर्स की पहली पसंद असॉल्ट राइफल हैं। इस वेपन की एक्यूरेसी और पावर बहुत ज्यादा होती है, जिससे विरोधी को नॉक आउट करना आसान होता है। अच्छी बात यह है कि वेपन स्किन का उपयोग करके इस गन की ताकत को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। हम आपको गेम में मिलने वाले कुछ बेस्ट गन स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे वेपन और भी घातक हो बन जाएगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Weapon Skins

Old Fashioned

जैसा कि नाम से पता चलता है कि फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली यह स्किन पुराने समय को दर्शाती है। इसमें सफेद और गोल्ड कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो दिखने में बहुत सुंदर लगता है। इससे गन की फायर पावर बढ़ती है, जिससे गेम में ज्यादा से ज्यादा किल निकाले जा सकते हैं। इसे 500 डायमंड खर्च करके खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Booyah

बोयाह वेपन स्किन बहुत खास है। इससे गन की ताकत बढ़ती है। साथ ही, वेपन को यूनीक लुक मिलता है। इसका उपयोग करके दुश्मन को आसानी से बाहर करके अलग पहचान बनाई जा सकती है। इस स्किन का प्राइस 500 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर से परचेज किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Silent Eye

फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली यह स्किन दिखने में बहुत खतरनाक लगती है। इस पर Danger का साइन बना है। इससे गन का फायर रेट बढ़ता है, जिससे आप सामने वाले प्लेयर को आसानी से बाहर करके आगे बढ़ सकते हैं। इसे भी ऊपर बताई गई स्किन्स की तरह 500 डायमंड में खरीदा जा सकता है।

Pink Heavens

इस वेपन स्किन को खासतौर पर फीमेल प्लेयर्स के लिए जोड़ा गया है। इस स्किन में पिंक कलर का उपयोग किया गया है। इस पर ग्राफिक्स भी बने हैं। इस स्किन से वेपन की फायरिंग पावर को बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत भी 500 डायमंड है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।