Free Fire Max में आई तीन शानदार वेपन स्किन, बढ़ा देंगी गन की पावर

Free Fire Max में तीन शानदार गन स्किन को जोड़ा गया है। ये तीनों दिखने में बहुत आर्कषक लगती हैं। इनसे गन की ताकत भी बढ़ती है। नीचे जानते हैं डिटेल।

Published By: ajay verma | Published: Apr 07, 2025, 09:17 AM (IST)

Free Fire Max में समय-समय पर नई-नई वेपन स्किन जोड़ी जाती हैं। इन स्किन से गन को नया और स्टाइलिश लुक मिलता है। इनसे गन का फायर रेट और एक्यूरेसी बढ़ती है। साथ ही, मैगजीन का साइज बढ़ जाता है। इन सब से विरोधी को नॉक आउट करने में आसानी होती है और जीतने की उम्मीद भी बढ़ती है। आइए इस गेमिंग आर्टिकल में देखते हैं कुछ नई Gun Skin, जिन्हें हाल ही में ऐड किया गया है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max Weapon Skins

M1917-Color Blaze

फ्री फायर मैक्स मिलने वाली यह स्कीन बहुत स्टाइलिश है। इसके अप्लाई होने से गन को ग्लॉसी लुक मिलता है। साथ ही, गन की मैगजीन का साइज और फायर रेट बढ़ जाता है, जिससे दुश्मन को गेम से बाहर करने में आसानी होती है। इस दौरान स्पेशल अनाउंसमेंट भी होता है। इसकी कीमत 500 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर में जाकर खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

SVD-Frozen Platinum

Frozen Platinum स्किन का उपयोग SVD स्नाइपर गन के साथ किया जा सकता है। इससे गन की बुलेट स्टोरेज और रेट ऑफ फायर बढ़ता है। इससे आप मैच के दौरान ज्यादा किल निकाल सकते हैं। इसके अलावा, आपको गन स्किन के होने से अलग पहचान मिलेगी। इसे स्टोर से 500 डायमंड में पाया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

MB2B-Dragon Mob

गरेना फ्री फायर मैक्स में ड्रैगन मॉब गन स्किन का इस्तेमाल Sniper गन के साथ किया जा सकता है। इस स्किन से वेपन के साथ लगने वाले अटैचमेंट अपग्रेड हो जाते हैं। साथ ही, गन की आर्मर भेदने की क्षमता और रेंज बढ़ती है, जिससे दूर बैठे दुश्मन को मार गिराना आसान हो जाता है। इसका प्राइस भी ऊपर वाली स्किन की तरह 500 डायमंड है। इसे भी गेमिंग स्टोर से पाया जा सकता है।

बता दें कि फ्री फायर को साल 2020 में बैन किया गया था। इसके बाद फ्री फायर मैक्स को लॉन्च किया गया। इसने अपने ग्राफिक्स और गेमप्ले के दम पर गेमर्स के दिल में जगह बनाई। अब यह सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम बन गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।