Free Fire Max की सबसे बेस्ट लूट क्रेट, मिलेंगी पावर बढ़ा देने वाली धाकड़ गन स्किन

Free Fire Max में मिलने वाली लूट क्रेट बहुत शानदार हैं। इन्हें अनलॉक करके शानदार स्किन पाई जा सकती हैं, वो भी बहुत कम डायमंड में।

Published By: ajay verma | Published: Jul 23, 2025, 10:12 AM (IST)

Free Fire Max में क्लासी गेमिंग आइटम की भरमार है। इनमें सबसे पॉपुलर वेपन स्किन हैं। इन्हें पाने के लिए अच्छे खासे Diamonds खर्च करने पड़ते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर गेमर्स किसी भी स्किन को अनलॉक करने के लिए कई बार सोचते हैं। हालांकि, वेपन लूट क्रेट ऐसा जरिया है, जिससे वेपन स्किन को कम डायमंड में प्राप्त किया जा सकता है। हम आपको यहां गेम में मिलने वाली चुनिंदा क्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 40 डायमंड में ओपन करके स्किन को क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire Max Weapon Loot Crate

Blizzard Brawl

इस लूट क्रेट में Blizzard Brawl वेपन स्किन मिल रही है। इससे गन को काफी कूल लुक मिलता है। इसके साथ मैगजीन का साइज और रेट ऑफ फायर भी बढ़ जाता है, जिससे गेम में किल निकालने में आसानी होती है। दिलचस्प बात यह है कि विरोधी के नॉक आउट होने पर स्पेशल अनाउंसमेंट भी होती है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Crowned Conqueror

Crowned Conqueror क्रेट से मिलने वाली स्किन का उपयोग M19917 गन के साथ किया जा सकता है। इससे गन को गोल्डन और रेड कलर मिलता है, जिससे गन को रॉयल लुक मिलता है। अच्छी बात यह है कि स्किन से गन की एक्यूरेसी और मैगजीन साइज बढ जाता है। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

Heartseeker

गेम मिलने वाली स्किन से हार्टसीकर स्किन को अनलॉक किया जा सकता है। इससे गन काफी ग्लॉसी बन जाती है और उसके पास पेटल उड़ते हुए दिखते हैं। इसके अलावा, एक्यूरेसी और डैमेज रेट में भी इजाफा होता है।

Stickly Sweet

Stickly Sweet वेपन लूट क्रेट को Parafal+Plasma गन के लिए लाया गया है। इस क्रेट में मिलने वाली स्किन से गन को शानदार लुक ही नहीं मिलता बल्कि उसकी भेदने की क्षमता व मैगजीन का साइज तक बढ़ जाता है, जिससे दुश्मन को गेम से बाहर करने में आसानी होती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स की लूट क्रेट में मिलने वाली स्किन को लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इसका मतलब है कि स्किन का उपयोग केवल तय समय तक किया जा सकता है। इसके बाद ये स्किन दोबारा लॉक हो जाती है।

इस खबर में बताए गए क्रेट में मिलने वाली स्किन 7 दिन तक अनलॉक रहती हैं। इस दौरान ही स्किन का उपयोग किया जा सकता है। इसके बाद स्किन अपने आप आपके गेमिंग अकाउंट से हट जाएंगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।