Free Fire Max में फ्री मिल रहे Updated कैरेक्टर, ऐसे करें इस्तेमाल
Free Fire Max में नया इवेंट शुरू हुआ है। इसमें कुछ दिन के लिए अपडेटेड कैरेक्टर इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है, वो भी फ्री में। यदि आप कैरेक्टर का उपयोग करना चाहते हैं, तो नीचे खबर पढ़ें।
Published By: ajay verma | Published: Sep 06, 2024, 09:43 AM (IST)
Free Fire Max OB46 Update को हाल ही में रिलीज किया गया है। इसके जरिए गेम में नए इवेंट्स को लाइव किया गया है। गेम में नए कैरेक्टर और ग्लू वॉल जैसे आइटम्स को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा, कई कैरेक्टर्स को अपडेट भी किया गया है। अगर आप फ्री में अपडेटेड कैरेक्टर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां कैरेक्टर क्लेम करने का पूरा प्रोसेस विस्तार से बताएंगे। आइये, जानते हैं...
Free Fire Max Updated Characters
गरेना फ्री फायर मैक्स में एक इवेंट चल रहा है, जिसका नाम अपडेटेड कैरेक्टर है। यह 10 सितंबर 2024 तक चलेगा। इस दौरान गेमर्स अपडेटेड Xayne, luqueta, k, D-bee, Maro, Orion और Antonio कैरेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी बिना डायमंड खर्च किए और बिना टास्क पूरा किए।
इतने दिन कर पाएंगे यूज
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि आप गेम में डी-बी, मारू और ओरियन जैसे अपग्रेडेड कैरेक्टर फ्री में मिल रहे हैं। हालांकि, इनका उपयोग 7 दिन की तय समय सीमा किया जा सकेगा। इसके बाद कैरेक्टर पाने के लिए डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।
कैसे करें कैरेक्टर क्लेम
- अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
- लेफ्ट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको 'Try Updated Characters' का टैब दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
- अब हर कैरेक्टर के आगे 'Claim' बटन पर टैप करना है।
- इसके बाद आप सभी अपडेटेड कैरेक्टर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
Lila
फ्री फायर मैक्स में Lila कैरेक्टर को ओबी46 अपडेट के तहत जोड़ा गया है। यह नया कैरेक्टर है। इसे Gloo Strike नाम की ताकत के साथ लाया गया है। यह दुशमन और उसके व्हीकल की स्पीड को काफी हद तक कम कर देती है। सबसे अच्छी बात यह है कि फ्री न्यू कैरेक्टर इवेंट के जरिए इसका फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।