Free Fire Max में Frozen Platinum स्किन के साथ मिल रहा Woohoo वॉइस पैक फ्री, अभी करें क्लेम
Free Fire Max में Frozen Platinum स्किन और Woohoo वॉइस पैक मिल रहा है। इन दोनों आइटम को आज फ्री में पाया जा सकता है। इंटरेस्टिंग बात यह है कि इन्हें अनलॉक करने के लिए आपको डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Published By: ajay verma | Published: Nov 04, 2025, 04:10 PM (IST)
Free Fire Max खेलने वालों के लिए खुशखबरी है। नए गेमिंग इवेंट Turn Up The Heat की एंट्री हो गई है। इसमें वेपन स्किन और वॉइस पैक में मिल रहा है। इनके उपयोग से गन की पावर बढ़ जाएगी और अलग अंदाज में टीम के साथियों के साथ कम्युनिकेट कर पाएंगे। इसके अलावा, इवेंट से गोल्ड रॉयल वाउचर को भी क्लेम किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इन आइटम के लिए आपको डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन्हें मुफ्त में ही अनलॉक किया जा सकेगा।
Turn Up The Heat Event
Free Fire Max का Turn Up The Heat एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें मिलने वाले टास्क परफॉर्म करके रिवॉर्ड्स को जीता जा सकता है। यह इवेंट गेमर्स के लिए 8 नवंबर 2025 तक लाइव रहेगा। इसे 1 नवंबर को लाइव किया गया था।
गेम मेकर गरेना (Garena) का मानना है कि फ्री फायर मैक्स में इवेंट्स को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाइव किया जाता है। इन शानदार इवेंट से प्लेयर्स को प्रीमियम गेमिंग आइटम अनलॉक करने का मौका मिलता है। इनसे गेमर्स का अनुभव भी बेहतर होता है।
Prize List
- Gold Royale Voucher
- MAC10-Frozen Platinum Weapon Skin
- Gold Royale Voucher
- Woohoo-look at that moves! Voice Pack
नोट : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर मैक्स के इवेंट में मिल रही स्किन और वॉइस पैक का उपयोग सीमित समय के लिए किया जा सकता है। वेपन स्किन की बात करें, तो यह केवल 10 दिन के लिए मिल रही है। वहीं, वॉइस पैक 30 दिन यानी एक महीने के लिए दिया जा रहा है।
Tasks
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि यह एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें मिलने वाले ईनाम को टास्क पूरा करके पाया जा सकता है। यहां इवेंट के टास्क की पूरी लिस्ट दी गई है :
टास्क 1. 30 मिनट BR/CS मैच खेलने पर गोल्ड रॉयल वाउचर मिल रहा है।
टास्क 2. 90 मिनट BR/CS मैच खेलने पर रिवॉर्ड के तौर पर वेपन स्किन दी जा रही है।
टास्क 3. 150 मिनट बीआर/सीएस मैच खेलने पर वॉइस पैक दिया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।