Free Fire Max: क्लोज रेंज फाइट में भी नहीं लगा पाते हेडशॉट, फॉलो करें ये टिप्स

Free Fire Max की क्लोज रेंज फाइट में जीतने के लिए सही निशाना और ज्यादा हेडशॉट निकालना बहुत जरूरी है। बिना ऐसा किए जीता नहीं जा सकता है। आइए नीचे जानते हैं उन ट्रिक्स के बारे में, जिन्हें अपनाने से एक्यूरेसी कई गुना बढ़ेगी और अधिक हेडशॉट लगाए जा सकेंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jul 02, 2024, 09:49 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max की शुरुआत में क्लोज रेंज फाइट देखने को मिलती हैं
  • इनमें जीतने के लिए सटीक निशाना लगाना जरूरी है
  • ज्यादा हेडशॉट निकालने भी अनिवार्य हैं

Free Fire Max की शुरुआत में ज्यादातर क्लोज रेंज फाइट्स देखने को मिलती हैं। इनमें ज्यादातर प्लेयर्स एक-दूसरे पर शॉटगन, असॉल्ट और सब-मशीन गन जैसे वेपन से हमला करते हैं। इनमें जीत उनको ही मिलती है, जिनकी एक्यूरेसी बेहतर होती है। ऐसे में जो प्लेयर्स आते ही गेम से बाहर हो जाते हैं, उन्हें अपनी एक्यूरेसी पर काम करना चाहिए। हम आज इस गेमिंग आर्टिकल में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे प्लेयर्स क्लोज-रेंज फाइट में हेडशॉट लगा पाएंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

Free Fire Max Tricks to increase accuracy and get headshot

स्कोप

ज्यादातर गेमर्स क्लोज रेंज फाइट में बिना स्कोप के बुलेट फायर करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे निशाना सटीक नहीं लगता है। हेडशॉट लगाने के लिए फाइट के दौरान स्कोप का इस्तेमाल करें। इससे दुश्मन के सिर पर निशाना लगाने में आसानी होगी। ऐसा करने से विरोधी को भारी नुकसान पहुंचेगा और वह गेम से नॉक आउट हो जाएगा। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

कैरेक्टर

फ्री फायर मैक्स में एक से बढ़कर एक कैरेक्टर मिलते हैं। इनमें कई कैरेक्टर ऐसे हैं, जो एक्यूरेसी को कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर आप क्लोज रेंज की लड़ाई में सही निशाना नहीं लगा पाते हैं, तो सटीकता बढ़ाने वाले कैरेक्टर का इस्तेमाल करें। इन कैरेक्टर की मदद से आप हेडशॉट भी लगा सकेंगे।

बॉडीशॉट

गरेना फ्री फायर मैक्स में जल्दी नॉक आउट करने के लिए हेडशॉट लगाना सबसे बेस्ट तरीका है। हालांकि, ज्यादातर प्लेयर्स ऐसा नहीं कर पाते हैं। इसकी बजाय प्लेयर्स को क्लोज रेंज की फाइट में दुश्मन की बॉडी पर निशाना लगाना चाहिए। इससे उसकी हेल्थ काफी हद तक कम हो जाएगी। आपके जीतने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।

सटीक निशाना

क्लोज रेंज फाइट में बिना देखें बुलेट चलाने से विरोधी कभी नॉक आउट नहीं होगा। इससे लड़ाई के दौरान बुलेट खत्म हो जाएंगी और गन को लोड करना पड़ता है। इस ही बीच दुश्मन को जीतने का मौका मिल जाएगा। इस स्थिति से बचने के लिए फाइट के दौरान सटीक निशाना लगाने की कोशिश करें। बार-बार ऐसा करने से यह आपकी आदत बन जाएगी और आपके लिए निशाना लगाना आसान हो जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।