Free Fire Max के सबसे बेस्ट गेमिंग इवेंट्स, Obito बंडल समेत ढेरों एक्सक्लूसिव आइटम मिल रहे Free

Free Fire Max में गेमर्स के लिए कई लक रॉयल इवेंट लाइव हैं। इन सभी में Obito बंडल और Reanimation Jutsu इमोट जैसे प्रीमियम आइटम मिल रहे हैं, जिन्हें बिना Diamond के प्राप्त किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Aug 23, 2025, 09:07 AM (IST)

Free Fire Max एक सर्वाइवल गेम है, जिसमें विरोधी को नॉक आउट करने के साथ खुद को बचाना पड़ता है। इसके लिए गेम में मिलने वाली स्किन, कैरेक्टर, पेट आदि की जरूरत पड़ती है। इन आइटम को पाने के लिए Diamonds खर्च करने पड़ते हैं, जो लिमिटेड होते हैं और असली पैसों के आते हैं। इस वजह से ज्यादातर गेमर डायमंड इस्तेमाल करने में हिचकिचाते हैं। ऐसे ही प्लेयर्स के लिए गेम में इवेंट लाइव किए जाते हैं, जिससे उन्हें प्रीमियम आइटम अनलॉक करने का चांस मिलता है। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और आपके पास डायमंड की शॉर्टेज है, तो यह लेख आपके काम का है। यहां हम आपको गेम में चल रहे कुछ टॉप क्लास इवेंट के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आप Obito Bundle, Reanimation Jutsu Emote और Madara Bundle जैसे एक्सक्लूसिव आइटम फ्री पा सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

Free Fire Max Top Luck Royale Event

Madara Ring

मादारा रिंग लक रॉयल इवेंट है, जो अगले 8 दिन तक जारी रहेगा। इसमें मादारा बंडल के साथ-साथ Free Style: Fireball Jutsu इमोट और बैकपैक-मादारा फैन दिया जा रहा है। इसके साथ Naruto Universal Token भी मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम

Pain Tendo Ring

मादारा की तरह पेन टेंडो भी एक लक रॉयल इवेंट हैं। इसमें गेमर्स स्पिन करके Pain Tendo बंडल ही नहीं Loot Box-Fallen Ninja को भी क्लेम कर सकते हैं। इसके साथ नारुतो यूनिवर्सल रिंग टोकन को पाया जा सकता है। यह इवेंट भी अगले 8 दिन तक लाइव रहेगा।

Lead Emote

लीड इमोट एक फेडेड व्हील इवेंट है। इसमें मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर Reanimation Jutsu इमोट दिया जा रहा है। इसका उपयोग करके आप गेम में खुद को शानदार दिखा सकते हैं। इसके अलावा, आप क्यूब फ्रैगमेंट भी पा सकते हैं।

Obito Ring

फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट में Obito बंडल मिल रहा है, जिससे आप गेम में अलग लुक लेकर अलग पहचान बना सकते हैं। इसके साथ AK47-Akatsuki Theme स्किन भी मिल रही है। इससे वेपन की एक्यूरेसी और रेंज बढ़ जाएगी, जिससे आप आसानी से दुश्मन को मार गिरा सकेंगे। यह इवेंट आपके लिए 8 दिन तक लाइव रहेगा।

आपको बता दें कि ऊपर बताए गए सभी इवेंट में स्पिन करके रिवॉर्ड पाए जा सकते हैं। इन सभी में पहला स्पिन फ्री है। यानी कि आप बिना डायमंड के स्पिन करके ईनाम क्लेम कर सकते हैं। इसके बाद आपको हर स्पिन के लिए डायमंड का उपयोग करना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।