Free Fire Max की टॉप क्लास वेपन स्किन, बढ़ा देगी गन की पावर

Free Fire MAX में एक से बढ़कर एक वेपन स्किन मिल रही है। इनका उपयोग करके गन की पावर और रेंज को बढ़ाया जा सकता है, जिससे ज्यादा किल निकालने में मदद मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Jul 19, 2024, 06:04 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में गन स्किन मिलती हैं
  • इनके उपयोग से वेपन की पावर को बढ़ाया जा सकता है
  • इन्हें खरीदने के लिए डायमंड यूज करने होंगे

Free Fire MAX में जीतने के लिए सही स्ट्रेटजी के साथ वेपन का सही उपयोग करना बहुत जरूरी है। अच्छी बात यह है कि इन वेपन की परफॉर्मेंस को स्किन का इस्तेमाल करके बढ़ाया जा सकता है। इनसे गन को न सिर्फ स्पेशल लुक मिलता है बल्कि हथियार की रेंज और डैमेज रेट कई गुना बढ़ जाता है। हम आपको इस रिपोर्ट में फ्री फायर मैक्स (Free Fire Max Weapon Skins) में मिलने वाली कुछ खास स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में MP5 Meta Lava Gun Skin पाएं फ्री, MP5 X PARAFAL इवेंट की हुई एंट्री

Free Fire MAX में मिलने वाली ये स्किन बढ़ देंगी गन की पावर

Pigment Splash

यह गन स्किन बहुत कलरफुल है। इसके इस्तेमाल से स्पेशल नॉक आउट एनिमेशन मिलता है। इससे AK47 का रेट ऑफ फायर और एक्यूरेसी बढ़ती है। साथ ही, गेम में अलग लुक मिलता है। अगर आप यह स्किन पाना चाहते हैं, तो आप वेपन लूट क्रेट के जरिए इसे पा सकते हैं। इसके लिए 40 डायमंड का इस्तेमाल करना होगा। और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह

Fiery Rush

फ्री फायर मैक्स में Fiery Rush स्किन को स्पेशली स्नाइपर गन के लिए जोड़ा गया है। मैच के दौरान इसका यूज करने पर स्पेशल एलिमिनेशन नोटिफिकेशन मिलता है। यह वेपन स्किन स्नाइपर गन के डैमेज के साथ मैगजीन साइज को बढ़ा देती है। हालांकि, इससे गन लोड करने का समय बढ़ जाता है। इसे भी वेपन लूट क्रेट के जरिए प्राप्त किया जा सकता है, जिसके 40 डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire MAX के लिए संडे बनेगा फंडे, एक्टिव रिडीम कोड्स से Diamonds-Evo Gun Skin पाएं बिल्कुल फ्री

Stickly Sweet

Stickly Sweet गन स्किन दिखने में बहुत सुंदर लगती है। इसका इस्तेमाल Parafal और Plasma गन के साथ किया जा सकता है। इससे दोनों गन की बुलेट स्टोरेज और नुकसान पहुंचाने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है, लेकिन रीलोड स्पीड कम हो जाती है। इस स्किन का इस्तेमाल करके गेम में सर्वाइव किया जा सकता है।

Night Bite

नाइट बाइट Kar98 और Charge Buster के लिए है। इससे विरोधी को नॉक आउट करने के बाद खास नोटिफिकेशन मिलता है। इससे वेपन की एक्यूरेसी और रेंज बढ़ती है, मगर मूवमेंट स्पीड कम हो जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताई गई गन स्किन को फ्री फायर मैक्स के स्टोर में जाकर वेपन सेक्शन से खरीदा जा सकता है। इन सभी के लिए गेमर्स को डायमंड यूज करने होंगे, जो कि असली पैसों के आते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।