Free Fire Max में मिलने वाली बेस्ट Gloo Wall स्किन, सुरक्षा और स्टाइल का जबरदस्त कॉम्बो

Free Fire Max Gloo Wall Skins की मांग हमेशा बनी रहती है, इसलिए Garena समय-समय पर नई स्किन जोड़ता रहता है। इस खबर में लेटेस्ट ग्लू वॉल स्किन की जानकारी दी गई है, जो वॉल को शानदार बना देंगी।

Published By: ajay verma
Published: Jun 28, 2025, 11:24 AM (IST)

Free Fire Max में मिलने वाली वेपन स्किन की तरह Gloo Wall Skins भी बहुत पॉपुलर हैं। इन स्किन से ग्लू वॉल को नया रंग-रूप ही नहीं मिलता बल्कि गेमप्ले और भी ज्यादा रोमांचक बन जाता है। इन खास स्किन पर अलग-अलग प्रकार के डिजाइन और एनिमेशन बने होते हैं, जो आपको मैच में दूसरों से अलग बनाते हैं। हम आपको कुछ खास और नई ग्लू वॉल स्किन के बारे में यहां बताने जा रहे हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को अलग लेवल पर ले जाएंगी। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Gloo Wall Skins

Tiger Fury

जैसा कि नाम से पता चलता है कि Free Fire Max की इस ग्लू वॉल स्किन पर टाइगर बना है, जो दहाड़ रहा है। इसके आसपास ब्लैक और रेड कलर की फ्लेम बनी है, जो इसे अग्रेसिव लुक प्रदान करती है। इसे अपनाकर आप गेम में अलग पहचान पा सकेंगे। इसे स्टोर में जाकर 399 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Bony Memorial

Bony Memorial स्किन दिखने में बहुत खतरनाक है। इस स्किन पर बना डिजाइन नरक का एहसास कराता है। इस पर गिद्ध का चेहरा सेंटर में बना है और उसके आसपास स्कल मौजूद हैं, जो दिखने में काफी डरावने लगते हैं। इसमें पर्पल, ब्लू और रेड कलर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्किन इस समय गेमिंग स्टोर में लिस्ट है। इसकी कीमत 599 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Rave Skater

Rave Skater ग्लू वॉल स्किन बहुत डरावनी है। इस स्किन पर हंसता हुआ शैतान बना है, जिसकी आंखों से आग निकल रही है। इसमें ब्राइट कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत 399 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर में जाकर अनलॉक किया जा सकता है। आपको बता दें कि रेव स्केटर स्किन को OB49 अपडेट के साथ लाया गया था।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स की ग्लू वॉल का बेसिक काम सुरक्षा प्रदान करना है। हालांकि, स्किन की मदद से बोरिंग से दिखने वाली ग्लू वॉल को आकर्षक बनाया जा सकता है। यदि आप अपनी ग्लू वॉल के लिए स्किन लेने की सोच रहे हैं, तो आप ऊपर बताई गई स्किन को खरीदकर वॉल को नया लुक दे सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।