Free Fire Max में मिलने वाले टॉप-5 Emotes, देंगे आपको गेम में अलग पहचान

Free Fire Max Top Emotes: फ्री फायर मैक्स में इमोट का हर कोई इस्तेमाल करता है। इनके जरिए आप अपनी फीलिंग दिखा सकते हैं। नीचे गेम में मिलने वाले टॉप-5 इमोट्स बताए गए हैं।

Published By: ajay verma | Published: Dec 13, 2024, 02:39 PM (IST)

Free Fire Max Top Emotes: फ्री फायर मैक्स में गन स्किन जैसे फाइटिंग आइटम के अलावा कॉस्मेटिक आइटम भी मिलते हैं। इनका उपयोग करके गेम में खुद को अलग पहचान दी जा सकती है। इनमें इमोट भी शामिल हैं। इनके माध्यम से आप अपनी फीलिंग साझा कर सकते हैं। आइए यहां गेमिंग आर्टिकल में जानते हैं फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले टॉप-क्लास इमोट के बारे में... और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Emotes

Moon Flip

फ्री फायर मैक्स में मून फ्लिप इमोट बेहद खास है। इसमें कैरेक्टर बैक फ्लिप परफॉर्म करता हुआ नजर आता है। इसका इस्तेमाल आप जीत की खुशी और दुश्मन को नॉक आउट करने के बाद कर सकते हैं। यदि आप इस इमोट को पाना चाहते हैं, तो आप इसे गेमिंग स्टोर से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 199 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Hello

हेलो इमोट के जरिए आप गेम में दूसरे प्लेयर्स से दोस्ती कर सकते हैं। यह गेम में दोस्त बनाने के एक रास्ता है। इस सिंपल इमोट को गेमिंग स्टोर से 199 डायमंड में परचेज किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Shuffling

शफ्लिंग इमोट का इस्तेमाल दुश्मन को चिढ़ाने के लिया किया जा सकता है। इसके अलावा, आप विरोधी को गेम से बाहर करके इमोट के माध्यम से सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह इमोट गेमिंग स्टोर पर उपलब्ध है। इसका प्राइस 199 डायमंड है।

Challenger

चैलेंजर जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह एक चैलेंज देने वाला इमोट है। इस खास इमोट के माध्यम से आप विरोधी को फाइट के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इसमें आपका कैरेक्टर दुश्मन की ओर देखकर लड़ने के लिए आमंत्रण देता है। इसकी कीमत 199 डायमंड है।

Top Scorer

फ्री फायर मैक्स में इस इमोट को खासतौर पर फुटबॉल लवर्स के लिए जोड़ा गया है। इसमें कैरेक्टर फुटबॉल से जग्लिंग करके उसे किक मारता है। यह दिखने में बहुत कूल लगता है। इससे आप गेम में खुद को नई पहचान दे सकते हैं। इस इमोट को गेम स्टोर से 599 डायमंड में प्राप्त किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।