Free Fire Max के टॉप-5 धांसू बंडल, फीमेल प्लेयर्स को आएंगे बहुत पसंद
Free Fire Max Best Costume Bundles: फीमेल प्लेयर्स के लिए यह खबर बहुत खास है। हमने नीचे कुछ शानदार बंडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनको बहुत पसंद आएंगे।
Published By: ajay verma | Published: Aug 27, 2024, 01:44 PM (IST)
Free Fire Max Best Costume Bundles: फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले बंडल प्लेयर्स के बीच बहुत पॉपुलर हैं, क्योंकि इनसे शानदार कॉस्ट्यूम पाने का मौका मिलता है। इनका इस्तेमाल करके प्लेयर्स खुद को गेम में दूसरों से अलग दिखा सकते हैं। हम आपको इस गेमिंग रिपोर्ट में कुछ खास बंडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग फीमेल प्लेयर्स कर सकती हैं। आइए इन बंडल पर डालते हैं एक नजर...
Free Fire Max Best Costume Bundles For Female Players
Riverdive Marina Bundle
इस बंडल में मिलने वाली आउटफिट नीले रंग की है। इससे यूज करने पर आपको गेम में बेहद ही फंकी लुक मिलेगा। साथ ही, स्पेशल एनिमेशन भी देखने को मिलेंगी। यह फ्री फायर मैक्स के गेमिंग स्टोर पर मौजूद है। इसे आप 1499 डायमंड खर्च करके खरीद सकते हैं।
Buried NeonFire Bundle
इस आउटफिट बंडल को हाल ही में जोड़ा गया है। इसमें मिलने वाली आउटफिट पर्पल कलर की है और स्पेशल एनिमेशन देखने को मिलता है। साथ ही, शूज से फ्लेम भी निकलती है। इसका इस्तेमाल करके आप खुद को बेहद अलग दिखा सकती है। इसे 1499 डायमंड खर्च करके पाया जा सकता है।
Untamed Demilady Bundle
Untamed Demilady बंडल बेहद यूनीक है। इसमें टॉप से लेकर फेसपेंट तक मिल रहा है। इसमें ब्लैक एंड व्हाइट कलर की आउटफिट मिलती है। इसके अलावा, फ्लेम एनिमेशन भी मिलता है, जो दिखने में बहुत शानदार लगता है। इसकी कीमत 1499 डायमंड है और इसे गेमिंग स्टोर से प्राप्त किया जा सकता है।
Airspeed Awe Bundle
Airspeed Awe बंडल में प्रीमियम टॉप के साथ-साथ शूज और हेड दिया जा रहा है। इससे आपको गेम में यूनीक लुक मिलेगा। इसे पाने के लिए आपको 899 डायमंड खर्च करने होंगे।
Violet Parkour Bundle
Violet Parkour बंडल में मिलने वाली आउटफिट से काफी अग्रेसिव लुक मिलता है। हालांकि, इसमें अन्य आउटफिट की तरह स्पेशल एनिमेशन देखने को नहीं मिलता है। इसकी कीमत 899 डायमंड है और इसे स्टोर में जाकर ओपन किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।