Free Fire Max के ये 4 कैरेक्टर बढ़ा देंगे आपकी पावर, आसानी से मिलेगी जीत
Free Fire Max में कई ऐसे कैरेक्टर हैं, जिनकी शैली आक्रमक है। गेम में इनके इस्तेमाल से विरोधियों को आसानी से नॉक आउट किया जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: May 31, 2024, 10:32 AM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire Max में कैरेक्टर की भरमार है
- इनमें से कुछ आक्रमक शैली वाले कैरेक्टर हैं
- जो आपको गेम में जीत दिला सकते हैं
Free Fire Max में जीत दर्ज करने के लिए विरोधी को नॉकआउट करना होता है। इसके लिए कई तरह के आइटम्स यूज करने पड़ते हैं, जिनमें से एक कैरेक्टर है। गेम में सभी कैरेक्टर अलग-अलग पावर के साथ आते हैं। इनका इस्तेमाल अपनी गेमिंग शैली के हिसाब से करना चाहिए। अगर आप भी यह बैटल रॉयल गेम खेलते हैं और आपकी शैली आक्रमक है, तो हम आपको यहां कुछ कैरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको गेम में जीत दिला सकते हैं। चलिए इन कैरेक्टर पर डालते हैं एक नजर...
Free Fire Max Top 4 Characters
Luna
लूना शानदार फीमेल कैरेक्टर है। इसकी पावर Fight-Or-Flight है। इसके उपयोग से फायर रेट और मूवमेंट स्पीड कई गुना बढ़ जाती है, जिससे विरोधी को ट्रैक करके नॉक आउट करना काफी आसान हो जाता है। इसकी मदद से गेम में अंत तक सर्वाइव किया जा सकता है और Booyah प्राप्त किया जा सकता है।
IRIS
IRIS फीमेल कैरेक्टर है। इसकी स्पेशल सर्वाइवल एबिलिटी 'Wall Brawl' है। यह बैटल फील्ड में 15 सेकेंड तक एक्टिव रहती है और ग्लू वॉल को भेदने में सक्षम है। इसके जरिए ग्लू वॉल यूज करने वाले दुश्मन को आसानी से मार गिराया जा सकता है। इसका कूलडाउन टाइम 60 सेकेंड है।
Homer
होमर फ्री फायर मैक्स में मिलने वाला शानदार कैरेक्टर है। यह 'Senses Shockwave' नाम की पावर के साथ आता है। इसकी खूबी है कि यह 100 मीटर के दायरे में ड्रोन रिलीज करता है, जो दुश्मन के पास जाकर ब्लास्ट होता है। इससे विरोधी की मूवमेंट स्पीड 60 प्रतिशत और फायर स्पीड 35 प्रतिशत कम हो जाती है। इसका कूलडाउन टाइम 90 सेकेंड है। इसे आप इन-गेम स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं।
Kenta
केंटा कैरेक्टर का इस्तेमाल आमने-सामने की फाइट के दौरान किया जा सकता है। यह आपके सामने एक ऐसी शील्ड बना देगा, जिससे विरोधी के सारे वार बेअसर हो जाएंगे। इसके इस्तेमाल से आपको हेल्थ बढ़ाने के साथ दुश्मन को गेम से बाहर करने का मौका मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।