Free Fire Max के टॉप-क्लास शानदार Bundle, आपके कैरेक्टर को देंगे नई पहचान और स्टाइल

Free Fire Max में एक साथ कई बंडल आए हैं, जिनसे आपके कैरेक्टर को यूनिक लुक मिलेगा। इनके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे जाएं।

Published By: ajay verma | Published: Oct 16, 2025, 09:09 AM (IST)

Free Fire Max में गेमर्स की दिवाली को खास बनाने के लिए लगातार नए-नए इवेंट लाइव किए गए हैं। इनमें प्रीमियम आइटम्स रिवॉर्ड के रूप में मिल रहे हैं। इसके साथ नए बंडल (Bundle) भी जोड़े गए हैं। इनका उपयोग करके अलग पहचान पाई जा सकती है। अगर आप फ्री फायर मैक्स में नया बंडल लेने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका है। हम आपको यहां लेटेस्ट बंडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लुक को बेहतर बनाएंगे। आइए इन बंडल पर डालते हैं एक नजर... और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Free Fire Max Bundle

Violet Voltage

फ्री फायर मैक्स का Violet Voltage बंडल बहुत शानदार है। इसके एक्टिव होने पर कैरेक्टर के आसपास बिजली निकलती हुई दिखती है और बालों का रंग पर्पल हो जाता है। इसमें ब्लैक कलर का बॉटम व टॉप दिया जा रहा है। इससे बेहद ही फंकी लुक मिलेगा। इसकी कीमत 1499 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Pink Serpent Bundle

Pink Serpent फ्री फायर मैक्स के जबरदस्त बंडल में से एक है। इसे खासतौर पर फीमेल खिलाड़ियों के लिए लाया गया है। इसमें पिंक कलर की आउटफिट मिलती है। इससे अपने कैरेक्टर को कूल लुक दिया जा सकता है। इस बंडल का प्राइस 1499 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर से खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Blade of the Silence

Blade of the Silence बंडल बहुत क्लासी है। इसका इस्तेमाल मेल और फीमेल गेमर्स कर सकते हैं। इसमें डार्क ब्लू कलर का टॉप और बॉटम मिलती है, जिनपर गोल्ड कलर की लाइन बनी है। इसे गेम स्टोर से 1499 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।

Beast Of Legend

Beast Of Legend बंडल को मेल गेमर्स के लिए लाया गया है। इससे फाइटर लुक मिलता है, जो दिखने में काफी अग्रेसिव है। इसमें फेस मास्क के साथ-साथ टॉप, बॉटम और शूज दिए जा रहे हैं। इसे गेम स्टोर से क्लेम किया जा सकता है। इसकी कीमत 1499 डायमंड है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।