Free Fire Max की सबसे शानदार ग्रेनेड स्किन, बोरिंग फाइट बन जाएंगी मजेदार

Free Fire Max में ग्रेनेड सबसे घातक वेपन में से एक है। इसका इस्तेमाल करके पूरी टीम को नॉक आउट किया जा सकता है। अगर आप भी ग्रेनेड यूज करते हैं और बोरिंग ब्लास्ट देखकर बोर हो गए हैं, तो नीचे बताई गई स्किन का इस्तेमाल करें। इससे फाइट में आकर्षक ब्लास्ट देखने को मिलेंगे।

Published By: ajay verma | Published: Oct 16, 2024, 11:23 AM (IST)

Free Fire Max शानदार मल्टीप्लेयर मोबाइल गेम है। इसमें गेमर्स को एक स्थान पर उतरकर विरोधियों को नॉक आउट करना पड़ता है और आगे बढ़ना होता है। दुश्मन को मारने के लिए गन के साथ ग्रेनेड का इस्तेमाल करना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि इन वेपन को नया लुक दिया जा सकता है। इसके लिए स्किन का उपयोग किया जाता है। हम आपको यहां गेमिंग स्टोर में मिल रही कुछ शानदार ग्रेनेड स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको लड़ाई के मैदान में बोरिंग बास्ट की बजाय अलग प्रकार का धमाका देखने को मिलेगा। इससे गेम और भी आकर्षक बन जाएगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Grenade Skins

Pigment Splash

Free Fire Max में मिल रही शानदार ग्रेनेड स्किन्स में से एक पिगमेंट स्प्लैश स्किन है। इसे हाल ही में जोड़ा गया है। यह बहुत कलरफुल है। ब्लास्ट होने पर कई सारे कलर निकलते हैं। इसमें स्टार भी देखने को मिलते हैं। आप अपनी फाइट्स को अलग लुक देना चाहते हैं, तो आप इस स्किन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत 299 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर में जाकर खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Universe Shatter

इस ग्रेनेड स्किन में पर्पल और ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है। इन कलर से ग्रेनेड एक्सप्लोजन को बेहद आकर्षक लुक मिलता है। जब आप इस स्किन के साथ ग्रेनेड थ्रो करेंगे, तो ब्लास्ट होने पर एक ब्लैक होल दिखाई देगा और कुछ सेकेंड बाद अपने आप गायब हो जाएगा। इस स्किन की कीमत 299 डायमंड है। इसे प्लेयर्स गेम स्टोर में जाकर खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Tiger Attack

जैसा कि नाम से पता चलता है कि इस स्किन में टाइगर है। ब्लास्ट होने पर टाइगर की छवि दिखाई देने के साथ आग की लपटे दिखाई देंगी। इसके इस्तेमाल से फाइट को बहुत अग्रेसिव लुक मिलेगा। इसे भी अन्य स्किन की तरह 299 डायमंड में खरीदा जा सकता है। इसे खरीदने के लिए गेम स्टोर में जाकर वेपन सेक्शन में मौजूद ग्लू वॉल सेक्शन में जाना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।