Free Fire Max में ऐसे इस्तेमाल करें Gloo Wall Grenades, जीत होगी आपके नाम
Free Fire Max में सर्वाइव करना है, तो Gloo Wall Grenades का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। हमने नीचे कुछ टिप्स बताए हैं, जिससे आप ग्लू वॉल ग्रेनेड चलाने में एक्सपर्ट हो जाएंगे।
Published By: ajay verma | Published: Sep 27, 2024, 04:42 PM (IST)
Free Fire Max में ग्लू वॉल ग्रेनेड (Gloo Wall Grenades) बेहद काम का आइटम है। इसकी मदद से बैटलफील्ड में फाइट के दौरान दुश्मन की मार से खुद को बचाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से गेम के अंत तक बना रहा जा सकता है, लेकिन अधिकतर नए गेमर्स को इसका उपयोग नहीं करना आता है। इसलिए हमने इस गेमिंग आर्टिकल में काम के टिप्स बताए हैं, जिनका ध्यान आपको गेम खेलते वक्त रखना है। इन्हें अपनाने से परफॉर्मेंस में सुधार आएगा।
Free Fire Max Tips to Use Gloo Wall Grenades effectively
दुश्मन को करें ब्लॉक
फ्री फायर मैक्स में आमतौर पर बिल्डिंग में घूमते वक्त दुश्मन से सामना हो जाता है। इस स्थिति में आप ग्लू वॉल ग्रेनेड का इस्तेमाल करके विरोधी को कमरे में ब्लॉक करके फ्रैग ग्रेनेड के जरिए नॉक आउट कर सकते हैं।
कैरेक्टर और पेट
कैरेक्टर व पेट फ्री फायर मैक्स के वैल्यूएबल आइटम है। सबसे पहले कैरेक्टर की बात करें, तो Skyler ऐसा कैरेक्टर है, जो ग्लू वॉल एक्टिव होने पर एचपी बढ़ाने के साथ विरोधी की ग्लू वॉल को कमजोर करता है। वहीं, Beaston और Robo जैसे पेट ज्यादा शील्ड प्रदान करते हैं। इनका उपयोग करके आप प्रो प्लेयर की तरह ग्लू वॉल ग्रेनेड इस्तेमाल कर सकते हैं।
रिवाइव
ज्यादातर प्लेयर्स स्क्वाड के साथ मैच खेलते हैं। जीत हासिल करने के लिए पूरी टीम की हेल्थ अप होना बहुत जरूरी है। यदि कोई घायल होता है, तो आप ग्लू वॉल ग्रेनेड का उपयोग करके उसे रिवाइव कर सकते हैं।
360 डिग्री ट्रिक
फ्री फायर मैक्स की यह बहुत पॉपुलर ग्लू वॉल ट्रिक है। इसे परफॉर्म करने के लिए सेंटर में खड़े होकर अपने चारों ओर घूमकर ग्लू वॉल फेंके। इससे आपके चारों तरफ ग्लू वॉल आ जाएगी। इसके बाद कोई भी आपको जरा-सा भी नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा और आपको खुद को हील करने का मौका मिल जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।