Free Fire Max खेलते समय इन बातों का रखें ध्यान, अकेले पूरे स्क्वाड को चटा देंगे धूल

Free Fire Max बैटल रॉयल गेम में स्क्वाड के खिलाफ जीतना बहुत ज्यादा कठिन है। यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो 1vs4 फाइट जीती जा सकती है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 30, 2024, 11:03 AM (IST)

Free Fire Max में सोलो खेलते समय कई बार स्क्वाड का सामना करना पड़ता है। यह फाइट काफी चैलेंजिंग होती है और इसमें एक साथ 4 खिलाड़ियों का सामना करना बहुत मुश्किल होता है। ज्यादातर नॉब गेमर्स वन बनाम स्क्वाड फाइट में नॉक आउट हो जाते हैं। इसलिए हम आज के गेमिंग आर्टिकल में बिगनर्स को कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे उन्हें स्क्वाड के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी और जीत उनके नाम होगी। आइए जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Free Fire Max Tips to win 1vs4 fights

तुरंत हमला करने से बचें

फ्री फायर मैक्स में सोलो खेलते हुए बिल्कुल भी स्क्वाड पर तुरंत हमला करने की गलती न करें। ऐसा करने से पूरी टीम आपके पीछे आ जाएगी और आप गेम से बाहर हो जाएंगे। इससे अच्छा है कि दुश्मन स्क्वाड के हर मेंबर को एक-एक करके अपना शिकार बनाएं। इससे आप बचे रहेंगे और स्क्वाड को नॉक आउट कर पाएंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

ग्रेनेड

बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में स्क्वाड के साथ खेलने की सबसे बड़ी कमजोरी है कि टीम मेंबर्स आसपास रहते हैं। सोलो गेमर इसका फायदा उठाकर ग्रेनेड फेक कर पूरे स्क्वाड को नॉक आउट कर सकते हैं। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

साइलेंसर

गेम में एक्सेसरीज के तौर पर मिल रहे साइलेंसर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यह गन की आवाज को बंद कर देता है। इससे फायदा यह होता है कि आप जब भी फायर करेंगे, तो विरोधी को पता नहीं चलेगा कि बुलेट फायर की गई है। आपकी लोकेशन भी मिनी-मैप पर रिवील नहीं होगी। इससे दुश्मन परेशान हो जाएंगे और आप स्थिति का लाभ उठाकर उन्हें बाहर कर सकेंगे।

दूरी से करें अटैक

स्क्वाड के खिलाफ खेलते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि दूरी से हमला करें। इसके लिए आप Sniper गन का इस्तेमाल करें। साथ ही, अपनी लोकेशन भी चेंज करते रहें। इससे विरोधी के लिए आपको ट्रैक करना बहुत मुश्किल हो जाएगा और आप पूरे स्क्वाड को एक बार में मार पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।