Free Fire Max: ग्रेनेड इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, एक बार में नॉक आउट हो जाएगा पूरा Squad

Free Fire Max में ग्रेनेड के माध्यम से जीत दर्ज की जा सकती है। इसके लिए इस आइटम का सही उपयोग करना आना चाहिए। नीचे कुछ बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान आपको ग्रेनेड उपयोग करते समय रखना है।

Published By: ajay verma
Published: May 17, 2024, 02:39 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में ग्रेनेड का अलग महत्व है
  • इसके इस्तेमाल पूरे स्क्वाड को बाहर किया जा सकता है
  • कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो ग्रेनेड का सही इस्तेमाल किया जा सकता है

Free Fire Max में जितना महत्व गन्स का है, उतना महत्व ग्रेनेड का भी है। इस आइटम के जरिए गेम में एक बार में 1 या 2 विरोधी को नहीं बल्कि पूरे स्क्वाड को नॉक आउट किया जा सकता है। यह तभी संभव हो पाएगा, जब ग्रेनेड का सही उपयोग किया जाए। हालांकि, ऐसा कोई नहीं कर पाता है। इसलिए हम आपको यहां कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको ग्रेनेड इस्तेमाल करते समय रखना है। चलिए नीचे विस्तार से जानते हैं... और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Free Fire Max Tips to remember while using grenades

सही टाइमिंग

फ्री फायर मैक्स में अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर प्लेयर्स विरोधियों को नॉक आउट करने के लिए कई ग्रेनेड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी नॉक आउट आउट नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें सही टाइमिंग का पता नहीं होता है। ग्रेनेड की पिन खींचने के बाद थोड़ा समय लेकर फेंकें। इससे ग्रेनेड के सही जगह जाकर गिरेगा और विरोधी नुकसान पहुंचाएगा। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

सही निशाना

स्क्वाड को नॉक आउट करने के लिए ग्रेनेड को सही जगह पर फेंकना बहुत जरूरी है। यदि ग्रेनेड सही लोकेशन पर नहीं पहुंचेगा, तो विरोधी बच जाएगा और आप पलटवार भी कर सकता है। इसके लिए सही Aim करना भी बहुत जरूरी है। अगर आप निशाना नहीं लगा पाते हैं, तो इसके लिए आप ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर अभ्यास करें। इससे आप सही स्थान पर ग्रेनेड फेंक पाएंगे। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

बेकार में ग्रेनेड न करें यूज

अक्सर देखा गया है कि फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स दुश्मन को बाहर करने के लिए सारे ग्रेनेड इस्तेमाल कर देते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। ग्रेनेड का साइज बड़ा है, जिससे यह ज्यादा स्पेस लेता है। इसलिए कम ग्रेनेड अपने पास रखें और दुश्मनों से घिरे होने पर ही इसका इस्तेमाल करें।

कवर लें

कई बार देखा गया है कि ग्रेनेड फेंकने के बाद प्लेयर्स खुद को घायल कर लेते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए ग्रेनेड फेंकने के बाद कवर लें। ऐसा करने से आपको जरा-सा भी नुकसान नहीं पहुंचेगा और आप सुरक्षित रहेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।