Free Fire Max के सेफ जोन में पहुंचना है जल्दी, ये 4 टिप्स आएंगे बहुत काम

Free Fire Max में सेफ जोन तक पहुंचना बहुत मुश्किल है। नए प्लेयर्स के लिए यह कार्य और भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो नए खिलाड़ियों के बहुत काम आएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jul 12, 2024, 02:52 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में सेफ जोन तक पहुंचना मुश्किल है
  • नए प्लेयर्स सेफ जोन तक नहीं पहुंच पाते हैं
  • कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो समय रहते सेफ जोन तक पहुंचा जा सकता है

Free Fire Max में समय बीतने के साथ सेफ जोन भी कम होने लगता है। इस जोन तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता है। प्रो गेमर्स तो आसानी से सेफ जोन में पहुच जाते हैं, लेकिन नए खिलाड़ी सेफ जोन के बाहर रह जाते हैं और गेम से नॉक आउट हो जाते हैं। इसलिए हम आज नए प्लेयर्स को इस गेमिंग आर्टिकल में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से वे सेफ जोन तक आसानी से पहुंच जाएंगे। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

Free Fire Max Tips to reach safe zone Quickly

टाइमर पर नजर रखें

सेफ जोन में पहुंचने का यह सबसे आसान तरीका है। गेम खेलने के साथ टाइमर पर भी नजर बनाए रखें। इससे आपको सेफ जोन के कम होने की जानकारी मिलेगी और आप समय रहते सेफ जोन में पहुंच जाएंगे। ऐसा करने से आप गेम के अंत तक सर्वाइव कर पाएंगे और आपके जीतने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips

विरोधियों से भिड़ें

Free Fire Max में ज्यादातर प्लेयर्स विरोधियों से लड़ने के लिए खेलते हैं, लेकिन कई बार दुश्मनों से लड़ना बहुत भारी पड़ सकता है। खासतौर पर जब सेफ जोन कम हो रहा हो। सेफ जोन नजदीक हो, तो आप दुश्मनों नॉक आउट करके आगे बढ़ सकते हैं। यदि जोन दूर हो, तो भूलकर भी दुश्मनों से न भिड़ें। इसकी बजाय सेफ जोन में पहुंचने को प्राथमिकता दें। इससे आपके गेम में बने रहने की उम्मीद बढ़ जाएगी। और पढें: Free Fire Max खेलते वक्त फॉलो करें स्मार्ट Tips, हम मैच में मिलेगी जीत

सेफ जोन के करीब रहें

गरेना फ्री फायर मैक्स में कई प्लेयर्स टाइमर या फिर मैप पर नजर नहीं रखते हैं। ऐसे प्लेयर्स सेफ जोन के आसपास रहने का प्रयास करें। इससे समय पर जोन में पहुंचने में बहुत आसानी होगी। इन इलाकों में ठीक-ठाक लूट भी मिलेगी, जिससे प्लेयर्स दुश्मनों को नॉक आउट कर पाएंगे।

व्हीकल

फ्री फायर मैक्स में जल्दी सेफ जोन में पहुंचने के लिए व्हीकल का इस्तेमाल करना चाहिए। गेम में कार से लेकर बाइक तक मिलती हैं। इनके जरिए प्लेयर्स सेफ जोन तक पहुंच सकते हैं। जल्दी पहुंचाने के अलावा ये व्हीकल दुश्मन के हमलों से भी बचाते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।