Free Fire Max खेलते वक्त फॉलो करें ये टिप्स, लास्ट जोन की फाइट में मिलेगी जीत

Free Fire Max के लास्ट जोन में फाइट जीतना आसान नहीं है। इसलिए हमने नीचे कुछ टिप्स दिए हैं, जिन्हें अपनाने से लास्ट जोन बैटल जीती जा सकेंगी।

Published By: ajay verma | Published: Nov 28, 2024, 10:08 AM (IST)

Free Fire Max के लास्ट जोन की लड़ाई सबसे खतरनाक होती है। इनमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। इसमें सर्वाइव करना भी बहुत मुश्किल है। अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और लास्ट जोन की लड़ाई हार जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप लास्ट जोन की फाइट में सर्वाइव करने के साथ जीत अपने नाम कर पाएंगे। आइए जानते हैं... और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह

Free Fire Max Tips to win Last Zone Battles

टिप 1. फ्री फायर मैक्स के लास्ट जोन में ग्रेनेड और स्मोक बॉल का उपयोग करना चाहिए। इससे दुश्मन बाहर आने के लिए मजबूर हो जाता है और आप अपनी लोकेशन रिवील किए बिना उसे ट्रैक करके मार सकते हैं। इसलिए जब भी गेम के अंतिम चरण में पहुंचे, तो ग्रेनेड व स्मोक बॉल का जरूरत इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको जीतने में मदद मिलेगी। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

टिप 2. गेम के लास्ट जोन में वेपन अहम रोल अदा करता है। इसमें दुश्मन को नॉक आउट करने के लिए AR या फिर SMG गन का इस्तेमाल करें। इससे आप विरोधी को चंद सेकेंड में मार गिरा सकेंगे। इसके साथ आप स्कोप भी यूज करें। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips

टिप 3. फ्री फायर मैक्स के लास्ट जोन की फाइट बहुत इंटेंस होती हैं। दुश्मन के हमले की वजह से हेल्थ तेजी से कम होती है। इसलिए हेल्थ किट ज्यादा मात्रा में अपने पास रखें। इससे आप समय-समय पर खुद को हील करके दुश्मन का सामना कर पाएंगे।

टिप 4. लास्ट जोन में अक्सर देखा गया है कि गेमर्स विरोधी पर एकदम से हमला कर देते हैं, लेकिन कवर न होने के कारण जवाबी हमले में नॉक आउट हो जाते हैं। इसलिए जब भी लास्ट जोन में पहुंचे, तो आसपास सबसे पहले पत्थर या फिर बिल्डिंग सर्च करें, जिसे आप कवर के रूप में इस्तेमाल करेंगे। इससे आपको सर्वाइव करना का मौका मिलेगा और दुश्मन को मारने में भी सहायता मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।