Free Fire Max में लगेगा परफेक्ट हेडशॉट, दुश्मन एक बार में होगा ढेर

Free Fire MAX में परफेक्ट हेडशॉट लगाना हर किसी का सपना होता है। हालांकि, एक बार में सटिक हेडशॉट लगाना आसान बात नहीं है। टेक्निकल सेटिंग्स के अलावा कुछ बातों का ध्यान रखकर आप परफेक्ट हेडशॉट निशाना लगा सकते हैं। जानें टिप्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 16, 2024, 08:08 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में लगेगा परफेक्ट हेडशॉट
  • एक बार में दुश्मन होगा ढेर
  • बस इन 3 टिप्स को हमेशा करें फॉलो

Free Fire Max भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में एक-एक करके दुश्मन को मार गिराना और आखिर तक सर्वाइव करना ही आपकी जीत का फैसला करता है। गेम में सामने वाले दुश्मनों को मारने के लिए कई इन-गेम वेपन्स मिलते हैं, जिसमें गन, स्नाइपर, ग्रेनेड आदि शामिल होते हैं। हालांकि, दुश्मन को मारने की सबसे बेस्ट तकनीक हेडशॉट (Headshot) होती है। परफेक्ट हेडशॉट निशाना एक बार में दुश्मन को ढेर कर देता है। परफेक्ट हेडशॉट लगाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको कुछ टेक्निकल सेटिंग्स और कुछ घंटों की प्रैक्टिस की जरूरत होती है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max में अगर आप अपने हेडशॉट निशाने को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ टेक्निकल सेटिंग की ही जरूरत नहीं पड़ेगी। टेक्निकल सेटिंग के अलावा, कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर भी आप फ्री फायर मैक्स में बेस्ट हेडशॉट लगा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं 3 जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप न केवल परफेक्ट निशाना साध सकेंगे बल्कि एक हेडशॉट में दुश्मनों को ढेर कर देंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

सही वेपन है जरूरी

फ्री फायर मैक्स गेम में परफेक्ट हेडशॉट लगाने के लिए आपको अच्छे वेपन की जरूरत होती है। जैसे कि हमने बताया Free Fire Max में कई तरह के इन-गेम वेपन्स इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होते हैं। ऐसे में आपको बेस्ट हेडशॉट लगाने के लिए सही वेपन का चुनाव करना होगा। लॉन्ग-रेंज हेडशॉट के लिए आप स्नाइप व राइफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। शॉर्ट रेंज के लिए शॉटगन का इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

हेडशॉट से पहले साधे सही निशाना

सही हेडशॉट लगाने के लिए आपको अपना निशाना भी सही साधना होगा। निशाना साधते हुए हमेशा बीच के Red डॉट का साइज बड़ा रखें। ऐसा करने से आपका हेडशॉट निशाना लगाना आसान हो जाएगा और आप एक बार में दुश्मन को किल कर सकेंगे।

फायरिंग के दौरान रहें स्थिर

Free Fire Max प्लेयर को हेडशॉट फायरिंग के दौरान स्थिर रहना भी जरूरी है। अगर आप अच्छे हेडशॉट के लिए अपने दुश्मन पर निशाना साध रहे हैं, तो फायरिंग के दौरान कैरेक्टर की बॉडी को ज्यादा मूव न करें। स्थिर रहकर अच्छा हेडशॉट मारा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।