Free Fire Max में इमोट्स और ग्लू वॉल स्किन पाने के लिए डायमंड्स कैसे खरीदें? जानें तरीका

Free Fire Max गेम में किसी भी आइटम को खरीदने के लिए इन-गेम करेंसी डायमंड्स की जरूरत होती है। यहां जानें फ्री फायर मैक्स में कैसे खरीदें डायमंड्स।

Published By: Manisha | Published: May 15, 2024, 08:01 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में आइटम्स खरीदने के लिए डायमंड्स की होती है जरूरत
  • डायमंड्स खरीदने के लिए मौजूद है इन-गेम प्रोसेस
  • 100 डायमंड्स की कीमत 80 रुपये है

Free Fire Max भारत का सबसे पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में यूजर्स को आगे बढ़ने और जीतने के लिए कई इन-गेम आइटम्स जैसे वेपन्स, ग्लू वॉल स्किन, इमोट्स, कैरेक्टर स्किन व बंडल्स की जरूरत पड़ती है। हालांकि, ये सभी आइटम्स गेम में आपको फ्री में नहीं मिलते। इन सभी आइटम्स को इन-गेम करेंसी डायमंड्स के जरिए खरीदा जा सकता है। अगर आपने अभी-अभी फ्री फायर मैक्स गेम खेलना शुरू किया है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको फ्री फायर मैक्स गेम में डायमंड खरीदने का आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

फ्री फायर मैक्स में किसी भी इन-गेम आइटम को खरीदने के लिए असली पैसे नहीं लगते। आपको पहले इन-गेम करेंसी 'डायमंड' को खरीदना होता है और उस डायमंड के जरिए आप कोई भी आइटम्स खरीद सकते हैं। बिगनर्स अक्सर कंफ्यूजन में रहते हैं कि उन्हें ये डायमंड्स कहां से और कैसे खरीदना चाहिए। फ्री फायर मैक्स में डायमंड्स खरीदने का इन-गेम प्रोसेस मौजूद है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Free Fire Max में ऐसे खरीदें डायमंड्स

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max ऐप को ओपन करें। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

2. इसके बाद आपके सामने गेम का होम पेज ओपन होगा। आपको यहां टॉप पर मौजूद ब्लू कलर के डायमंड आइकन पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपके सामने एक अलग विंडो ओपन हो जाएगी। यहां आपको डायमंड खरीदने के लिए ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें Top-up के जरिए सबसे आसानी से डायमंड्स खरीदे जा सकते हैं।

Top-Up

Top-Up की बात करें, तो यहां आप 6 कैटेगरी में डायमंड्स खरीद सकते हैं। पहली कैटेगरी में आप 100 डायमंड्स को 80 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, 310 डायमंड वाली कैटेगरी की कीमत 240 रुपये की है। 520 डायमंड्स 400 रुपये में मिलेंगे। वहीं, 1060 डायमंड्स की कीमत 1600 रुपये है। 5600 डायमंड्स 4000 रुपये में खरीद सकते हैं।

Top-Up के जरिए कैसे खरीदें डायमंड्स

1. फ्री फायर मैक्स गेम में जैसे ही आप डायमंड आइकन पर क्लिक करके Top-up सेक्शन में जाएंगे, तो आपको ये 6 कैटेगरी देखने को मिलेगी।

2. आप अपनी पसंद की किसी भी कैटेगरी को सिलेक्ट कर सकते हैं।

3. उदाहरण के दौर पर यदि आपको 100 डायमंड खरीदने हैं, तो आपको 80 रुपये के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपके सामने पेमेंट मोड ओपन हो जाएगा। आप UPI व ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पेमेंट को पूरा करके डायमंड्स खरीद सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।