Free Fire Max के नए गेमर्स को भी मिलेगी बढ़िया लूट, बस फॉलो करें ये टिप्स

Free Fire Max के नए खिलाड़ियों के दिमाग में अक्सर यह सवाल घूमता है कि अच्छी लूट कैसे हासिल की जा सकती है, तो इसका जवाब हमारी इस खबर में मिलेगा।

Published By: ajay verma
Published: Aug 05, 2024, 10:22 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में अच्छी लूट प्राप्त करना मुश्किल है
  • यह कार्य नए खिलाड़ियों के लिए बहुत कठिन है
  • यहां बढ़िया लूट प्राप्त करने के लिए कुछ टिप्स बताए गए हैं

Free Fire Max शानदार मल्टीप्लेयर मोबाइल गेम है। इसके ग्राफिक बहुत बढ़िया हैं। इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है, जिससे गेमर्स का अनुभव बेहतर होता है। इसके अलावा, गेम में लूट भी दी जाती है, जिसे प्लेयर्स कलेक्ट करके अंत तक बने रहकर जीत हासिल कर सकते हैं। हालांकि, नए खिलाड़ियों के लिए अच्छी लूट प्राप्त करना बहुत कठिन है। इसलिए हम इस रिपोर्ट में नए गेमर्स को कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे अच्छी लूट पाने में मदद मिलेगी। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

हाई-लूट एरिया

ज्यादा से ज्यादा लूट पाने के लिए फ्री फायर मैक्स की फैक्टरी और क्लॉक टावर जैसी हाई-लूट लोकेशन पर लैंड करना जरूरी है। ऐसी लोकेशन पर अधिक मात्रा बुलेट के साथ-साथ घातक असॉल्ट राइफल व शॉटगन मिलती हैं। इसके अलावा, ग्रेनेड और मेडिकल किट भी मौजूद होती हैं। इन सभी आइटम को कलेक्ट करके आप गेम के अंत तक बने रह सकते हैं और जीत अपने नाम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

लूट क्रेट और एयरड्रॉप

फ्री फायर मैक्स में मैच खेलते वक्त लूट क्रेट और एयरड्रॉप पर नजर बानाए रखें। इस तरह के कंटेनर में रेयर व हाई लेवल वाले पावरफुल वेपन मिलते हैं, जिससे दुश्मनों को आसानी से नॉक आउट किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इन लूट क्रेट के आसपास प्लेयर्स की संख्या ज्यादा होती है। इसलिए पूरे फोकस के साथ क्रेट के पास पहुंचे और बिना समय गवाए वहां से निकल जाए। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

लूट खर्च

गेम में देखा गया है कि कई प्लेयर्स बेकार की फाइट में उलझकर अपनी सारी लूट इस्तेमाल कर देते हैं और बाद में नॉक आउट हो जाते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। मैच में प्लानिंग के साथ विरोधी पर हमला करें। इससे आपकी लूट गेम के अंत चलेगी और आपके सर्वाइव करने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। साथ ही, बीच-बीच में आपको लूट पाने का मौका भी मिलेगा।

कम्युनिकेट

अगर आप फ्री फायर मैक्स में स्क्वाड के साथ खेलते हैं, तो अपने टीम-मेट्स के साथ कम्युनिकेट जरूर करें। इससे अच्छी लूट प्राप्त करने में बहुत मदद मिलेगी। ऐसा करने से यह फायदा होगा कि हर कोई अच्छी तरह से सुसज्जित है और फाइट के लिए तैयार है। लूट और संसाधनों को शेयर करने से मैच में आपकी टीम की स्थिति को मजबूत करने में सहायता मिलती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।