Free Fire Max: अभी-अभी खेलना शुरू किया है गेम, नहीं मिल रही जीत, फॉलो करें ये टिप्स

Free Fire Max में बिगनर्स के लिए शुरुआत में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल होता है और जीत हासिल करना को न के बराबर होता है। ऐसे में हम यहां नए प्लेयर्स को कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो उनके बहुत काम आएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Apr 16, 2024, 11:47 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max अभी अभी खेलना शुरू किया है
  • मैच में सर्वाइव नहीं कर पा रहे हैं
  • हम कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे

Free Fire Max शानदार और पॉपुलर गेम है, जिसे सबसे ज्यादा खेला जाता है। इस गेम के प्लेयर्स की संख्या करोड़ों में है। इनमें नए प्लेयर्स भी हैं, जो गेम में आते ही नॉक आउट हो जाते हैं। यदि आप भी बिगनर्स में से एक हैं और मैच के अंत तक सर्वाइव नहीं कर पाते हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जो आपके बहुत काम आएंगे। इन्हें अपनाकर आप गेम में टिके रहने के साथ किल भी निकाल पाएंगे। आइए जानते हैं.... और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

Fire Fire Max Top Tips For Beginners

हेल्थ बार को फुल रखें और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips

फ्री फायर मैक्स में लंबे समय तक बने रहना है और जीत हासिल करनी है, तो हेल्थ बार को हर समय फुल रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए वेपन के साथ मेडिकल किट भी जरूर कलेक्ट करें। हर फाइट के बाद इसका उपयोग करें। इसके साथ ही EP भी फुल करके रखें। इसके लिए आप गेम में मिलने वाले K कैरेक्टर का उपयोग कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में भूलकर भी न करें ये 4 गलती, कभी नहीं होंगे जल्दी नॉक आउट

अनुभवी प्लेयर के साथ खेलें

अगर आपने अभी-अभी फ्री फायर मैक्स खेलना शुरू किया है, तो किसी अनुभवी प्लेयर के साथ खेलें। ऐसा करने से आपको गेम सझने में आसानी होगी। इसके अलावा, आप यह भी जान पाएंगे कि गेम में मिलने वाले आइटम्स जैसे कैरेक्टर, पेट्स आदि कब और कैसे इस्तेमाल करना है। साथ ही, यह भी सीख जाएंगे कि कैसे गेम के अंत सर्वाइव किया जाता है।

ग्लूवॉल का इस्तेमाल करें

आप नए प्लेयर हैं और गेम में सोलो यानी अकेले खेलना पसंद करते हैं, तो फाइट्स के दौरान ग्लूवॉल का उपयोग करना न भूलें। ग्लूवॉल की खूबी है कि यह कुछ सेकेंड के लिए आपके सामने दिवार खड़ी कर देती है, जिससे विरोधी की बुलेट बेअसर हो जाती है। इसके जरिए आप अपने आप को दुश्मन से बचा सकते हैं और हील करने का भी मौका मिलता है।

सेफ खेलने का प्रयास करें

शुरुआत में बिगनर्स सेफ गेम खेलने की कोशिश करें। मैच के दौरान ज्यादा किल निकालने की बजाय गेम के अंत तक बने रहने का प्रयास करें। इससे प्लेयर्स को फ्री फायर मैक्स का गेमप्ले समझने में आसानी होगी। इस तरीके से प्लेयर्स कुछ ही दिनों गेम में सर्वाइव करना सीख जाएंगे और मैच भी जीतने लगेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।