Free Fire Max में आते ही हो जाते हैं दुश्मन का शिकार, ऐसे इस्तेमाल करें Gloo Wall

Free Fire Max में खुद को बचाने के लिए Gloo Wall का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अधिकतर बिगनर्स इस आइटम का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए नीचे टिप्स बताए गए हैं, जो आपके काम आएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jul 15, 2025, 03:45 PM (IST)

Free Fire Max भारत में खेले जाने वाला लोकप्रिय एक्शन गेम है। इसमें अलग-अलग प्रकार के फाइटिंग आइटम मिलते हैं, जिनमें पेट और कैरेक्टर आदि शामिल हैं। इन ही में से एक ग्लू वॉल भी है, जो दुश्मन के हमले से बचाव करता है। हालांकि, ज्यादातर नए गेमर्स इस आइटम का उपयोग नहीं कर पाते हैं और विरोधी का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी बिगनर हैं और ग्लू वॉल का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ काम के टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप ग्लू वॉल का सही उपयोग कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

सही प्लेसमेंट

अक्सर देखा गया है कि Free Fire Max में नए खिलाड़ी ग्लू वॉल को सही जगह प्लेस नहीं करते हैं। इस कारण वे दुश्मन का शिकार हो जाते हैं। इसलिए वॉल को सही जगह प्लस करना जरूरी है। जब भी आप फाइट में हो, तो अपने आगे और पीछे ग्लू वॉल को जरूर प्लेस करें। इससे विरोधी के लिए आगे व पीछे से हमला करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

स्किन

फ्री फायर मैक्स में वेपन स्किन की तरह ग्लू वॉल स्किन मिलती हैं। इनके इस्तेमाल से ग्लू वॉल को न केवल नया लुक मिलता है बल्कि हाइट व कवरेज भी बढ़ जाती है। इससे दुश्मन के लिए हमला करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस स्किन को डायमंड खर्च करके अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

360 डिग्री ट्रिक

Free Fire Max की यह ट्रिक बेहद काम की है। इस खास ट्रिक को परफॉर्म करके विरोधियों के हमले से बचा जा सकता है। इसे परफॉर्म करने के लिए गेमर्स अपने चारों तरफ घूम कर लगातार ग्लू वॉल को प्लेस करें। इससे ग्लू वॉल का घेरा बन जाएगा और दुश्मन कहीं से भी हमला नहीं कर पाएगा।

Escape

ग्लू वॉल सिर्फ दुश्मन के हमले से ही नहीं बचाती है बल्कि घातक हमले से बचकर निकलने में भी मदद करती है। हमेशा ध्यान रखें कि जब आप विरोधी टीम के हमले में फंस जाएं, तो फ्रंट में कई ग्लू वॉल को प्लेस करें और स्मोक ग्रेनेड का उपयोग करके वहां से निकल जाएं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।