Free Fire Max में नहीं पिक कर पाते बेस्ट ड्रॉप लोकेशन, खेलते वक्त ध्यान में रखें ये टिप्स

Free Fire Max में सही लैंडिंग स्पॉट चुनना बिल्कुल भी आसान नहीं है। कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो सही स्पॉट को चुना जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Sep 18, 2024, 03:13 PM (IST)

Free Fire Max में जीत हासिल करनी है, तो सही लैंडिंग स्पॉट चुनना बहुत जरूरी है। इससे गेम में अच्छी लूट मिलने के साथ सर्वाइव करने में मदद मिलती है। हालांकि, नए खिलाड़ी सही लैंडिंग स्पॉट चुनने में गलती कर देते हैं, जिस कारण वे जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं। इसलिए हम आज फ्री फायर मैक्स के नए प्लेयर्स को कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे उन्हें सही लैंडिंग जगह चुनने में आसानी होगी। चलिए जानते हैं... और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह

Free Fire Max Tips and Tricks For New Players

हॉट ड्रॉप

फ्री फायर मैक्स में लैंड करने के दौरान हॉट ड्रॉप लोकेशन को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि यहां ज्यादातर प्लेयर्स लैंड करते हैं। इस कारण अच्छी लूट नहीं मिलती है और गेम से बाहर होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

Flight पाथ

फ्री फायर मैक्स के अधिकतर गेमर्स फ्लाइट के नीचे की ओर लैंड करते हैं। अगर आप नए प्लेयर हैं, तो ऐसी गलती न करें। इससे आपको गेम में बने रहने और ज्यादा से ज्यादा लूट पाने का मौका मिलता रहेगा। आपके जीतने की संभावना भी बढ़ जाएगी। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips

व्हीकल

बैटल रॉयल गेम में ऐसी लोकेशन पर लैंड करें, जहां व्हीकल मौजूद हो। इससे आप एक जगह से दूसरी जगह तेजी से पहुंच जाएंगे। इसके अलावा, आपको विरोधी के हमले से बचकर निकलने का मौका भी मिलेगा।

एस्केप

एस्केप यानी बचकर निकलना। फ्री फायर मैक्स में जितना विरोधियों को नॉक आउट करना जरूरी है, उतना ही बचकर निकलना भी आवश्यक है। इससे गेम के अंत तक बने रहने में मदद मिलेगी। इसलिए ऐसी लोकेशन पर लैंड करें, जहां बिल्डिंग की संख्या ज्यादा हो। इससे आप खुद को दुश्मन के घातक हमले से बचा सकेंगे।

मैप

फ्री फायर मैक्स में कई मैप मिलते हैं। इनमें कई लोकेशन ऐसी हैं, जहां बहुत बढ़िया लूट मिलती हैं। इन लोकेशन को याद रखने के लिए मैप को अच्छी तरह से स्टडी करें। इससे आपको सही स्पॉट पर लैंड करने में बहुत आसानी होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।