Free Fire Max में आम से बनना है Pro प्लेयर, अभी अपनाएं ये काम के टिप्स
Free Fire Max में प्रो प्लेयर बनना आसान नहीं है। यदि कुछ काम की बातों का ध्यान रखा जाएं, तो यह संभव है। आइये जानते हैं नीचे काम की बातें।
Published By: ajay verma | Published: Oct 09, 2024, 01:24 PM (IST)
Free Fire Max बेहतर बैटलरॉयल एक्सपीरियंस देने वाला शानदार मोबाइल गेम है। यह केवल Android फोन पर अवेलेबल है। इसमें प्रो प्लेयर्स से जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर आप नॉब खिलाड़ी है और जीत नहीं पाते हैं, तो हम आपको यहां कुछ टिप्स देंगे। इन्हें फॉलो करके आप खुद को आम से प्रो खिलाड़ी में तब्दील कर सकेंगे। आइये, जानते हैं...
Free Fire Max Tips in Hindi
मैप
फ्री फायर मैक्स में कई सारे मैप्स मिलते हैं। इनमें कई लोकेशन ऐसी हैं, जहां बढ़िया लूट मिलती है। ज्यादातर प्रो प्लेयर गेम में इन ही लोकेशन पर लैंड करके गेम में अच्छी शुरुआत करते हैं। आप भी प्रो बनने के लिए ऐसा करें। गेम में मिलने वाले सभी मैप्स में मैच खेलें और टॉप लूट लोकेशन का ध्यान रखें। इससे आपको कभी लूट की कमी नहीं होगी।
कंट्रोल
इस बैटलरॉयल गेम में अधिकतर प्रो खिलाड़ी अपने हिसाब से कंट्रोल बटन को प्लेस करते हैं। इससे गेम में पूरा कंट्रोल मिलता है और विरोधी को नॉक आउट करने में आसानी होती है। प्रो गेमर बनने के लिए आप भी कंट्रोल्स को अपने अनुसार कस्टमाइज करें।
सेफ जोन
गेम में देखा गया है कि प्रो खिलाड़ी कभी सेफ जोन से बाहर नहीं रहते हैं। वे हमेशा समय रहते सेफ जोन में पहुंच जाते हैं। आप भी प्रो प्लेयर्स की इस हेबिट को अपनाएं। इससे आपको गेम में बने रहने में बहुत मदद मिलेगी।
टीम से बात करें
फ्री फायर मैक्स में प्रो प्लेयर बनने के लिए टीम के साथ कम्युनिकेट यानी बातचीत करना बहुत जरूरी है। इससे आपको गेम समझने और समय पर मदद मिलेगी, जिससे आप सर्वाइव कर पाएंगे।
टीम फाइट में न उलझे
फ्री फायर मैक्स में ज्यादातर टीम फाइट देखने को मिलती है। ज्यादातर सोलो खेलने वाले प्रो खिलाड़ी इस तरह की फाइट में नहीं उलझते हैं। आप भी ऐसा करें। इससे आपके गेम में बने रहने की संभावना बढ़ जाएगी और जीत आपके नाम होगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।