Free Fire MAX में बिना Diamonds के फ्री मिल रहा Super Pixel Loot Box, ऐसे पाएं
Free Fire MAX में Super Pixel Loot Box फ्री मिल रहा है। गेमर्स को इसे पाने के लिए कुछ टास्क पूरे करने होंगे। इसके लिए डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं है।
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 23, 2024, 02:51 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को Super Pixel Loot Box पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स के लिए लोकप्रिय बैटल गेम का डेवलपर Garena एक नया इवेंट लेकर आया है। यह आपको एक्टिविटीज सेक्शन में मिलेगा। प्लेयर्स को इसमें रिवॉर्ड के तौर पर गोल्ड वाउचर्स, Armor Crate के साथ-साथ लूट बॉक्स भी मिल रहा है।
इसकी खास बात यह है कि गेमर्स बिना डायमंड यानी इन-गेम करेंसी के ही इन्हें पा सकते हैं। जैसे कि मैंने बताया है कि इसे Activites के तहत लाया गया है। इस कारण आपको रिवॉर्ड पाने के लिए टास्क करना होगा। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Free Fire MAX Super Pixel Loot Box
फ्री फायर मैक्स में Super Pixel Loot Box पाने के लिए गेमर्स को कुछ टास्क करने होंगे, जो कि प्लेयर्स के लिए आसान हो सकते हैं। यह इवेंट आज यानी 26 जुलाई को लाइव हुआ है और 27 अगस्त तक चलेगा। गेमर्स जल्द से जल्द टास्क करके रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट नीचे दी गई है।
- प्लेयर्स को 1 BR/CS/LW मैच खेलने पर Armor Crate रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
- प्लेयर्स को गोल्ड रॉयल वाउचर्स पाने के लिए 3 BR/CS/LW मैच खेलने होंगे।
- गेमर्स 5 BR/CS/LW मैच खेलकर Loot Box- Super Pixel अपने नाम कर सकते हैं।
गेमर्स के पास इन टास्क को पूरा करने के लिए पूरे 4 दिन है। किसी भी प्लेयर्स के लिए टास्क पूरा करके रिवॉर्ड पाने के लिए यह पर्याप्त समय है।
रिवॉर्ड के लिए कैसे करें क्लेंम?
- प्लेयर्स को Free Fire MAX में मिल रहे रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में गेम ओपन करना होगा।
- उसके बाद उन्हें लेफ्ट साइड में Events के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब गेमर्स को Activities के सेक्शन पर जाना होगा।
- फिर यहां आपक Super Pixel LootBox पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही इवेंट पेज ओपन हो जाएगा।
- यहां राइट साइड में सभी रिवॉर्ड होगें। रिवॉर्ड के सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करके आप रिवॉर्ड पा सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।