Free Fire Max में Quack Showdown ग्लू वॉल फ्री पाने का मौका, नया Step Up इवेंट हुआ शुरू
Free Fire Max में Step Up इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को Gloo Wall Skin फ्री पाने का मौका मिल रहा है। यहां जानें डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Apr 13, 2026, 06:31 PM (IST)
Free Fire Max में Step Up इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को Quack Showdown ग्लू वॉल स्किन फ्री पाने का मौका मिल रहा है। सिर्फ 1 ग्लू वॉल स्किन ही नहीं बल्कि इस इवेंट के जरिए आपको 4 नई ग्लू वॉल स्किन मिल रही है। दरअसल, गेम डेवलपर कंपनी ने इन ग्लू वॉल स्किन को Step Up इवेंट के Grand Prize के तौर पर पेश किया है। ग्लू वॉल के अलावा भी इस सेक्शन से आप कई इन-गेम आइटम्स को फ्री पा सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह गेम का एक लक रॉयल इवेंट है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपनी इन-गेम करेंसी Diamonds खर्च करनी होती है। यहां जानें सभी डिटेल्स।
Free Fire Max में आए दिन नए-नए इवेंट्स लाइव होते रहते हैं। इन इवेंट्स में प्लेयर्स को कई सारे रिवॉर्ड्स फ्री पाने का मौका मिलता है। हालांकि, इन्हें फ्री पाने के लिए प्लेयर्स को अपना लक अजमाना पड़ता है। लक अजमाने के लिए आपको गेम में स्पिन करना होता है। स्पिन के लिए गेन में अपनी इन-गेम करेंसी Diamonds इस्तेमाल करनी होती है। इस तरह आप गेम में इन-डायरेक्टली पैसे खर्च करते हैं। हर स्पिन पर आपको एक रिवॉर्ड फ्री मिलता है, जिसमें ग्रैंड व बोनस रिवॉर्ड्स शामिल होते हैं। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में हिस्सा लेने के बाद आपको ग्रैंड प्राइज के तौर पर ग्लू वॉल स्किन फ्री मिलेंगी। यहां देखें रिवॉर्ड्स लिस्ट।
Grand Prize
1. Undersea Whale Gloo Wall Skin
2. Quack Showdown Gloo Wall Skin
3. Bubble Quack Gloo Wall Skin
4. Emperors Curtain Gloo Wall Skin
Basic Prize
1. Booyah Weapon Loot Crate
2. Sterling Futurnetic (Groza + Heal Sniper) Weapon Loot Crate
3. Luck Royale Voucher
4. Gold Royale Voucher
5. Tactical Market
6. Super Leg Pocket
Spin Prize
फ्री फायर मैक्स गेम के Step Up इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको स्पिन करना होता है। इस गेम में 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, 1 राउंड की कीमत 1033 डायमंड्स है।
Free Fire Max Step Up इवेंट कैसे करें एक्सेस?
1. सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. यहां आपको स्टोर सेक्शन में जाना होगा।
3. इस सेक्शन में Step Up Gloo Walls इवेंट का बैनर दिखेगा।
4. इस बैनर पर क्लिक करके आप इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स पा सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।