Free Fire Max के बेस्ट Squid Game इवेंट्स, Player बंडल-मास्क और स्किन समेत बहुत कुछ पाएं फ्री

Free Fire Max में एक या दो नहीं बल्कि कई Squid Game इवेंट्स एक्टिव हैं। इन सभी में शानदार रिवॉर्ड मिल रहे हैं, जो आपके गेमिंग अनुभव को कई गुना बढ़ा देंगे। नीचे जानते हैं इवेंट की पूरी डिटेल।

Published By: ajay verma | Published: Jul 24, 2025, 10:28 AM (IST)

Free Fire Max X Squid Game के कोलेब्रेशन से गेम काफी मजेदार बन गया है। इस साझेदारी से बैटलरॉयल गेम में बंडल जैसे नए आइटम देखने को मिले हैं। इसके साथ नए-नए गेमिंग इवेंट भी लाइव हुए हैं। इनमें जबरदस्त रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में स्क्विड गेम से इंस्पायर्ड टॉप क्लास इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बंडल समेत कई एक्सक्लूसिव आइटम मिल रहे हैं, जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे और आपके कैरेक्टर को नया लुक भी मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max X Squid Game Events

Squid Game Player Bundle

फ्री फायर मैक्स का यह फेडेड व्हील इवेंट है। इस स्पेशल इवेंट में स्क्विड गेम वाला खास Player Bundle दिया जा रहा है। इसके साथ क्यूब फ्रैगमेंट, रिवरडस्ट स्प्लैशर वेपन लूट क्रेट मिल रही है। इसके साथ आर्मर और सप्लाई क्रेट भी दी जा रही है। इन सभी को पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा, जिसके लिए डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Squid Game Ring

Squid Game Ring फ्री फायर मैक्स का लक रॉयल इवेंट है, जिसमें मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर Red Light, Green Light Gloo Wall स्किन और Pink Guard Super Bundle दिया जा रहा है। इसके अलावा, इवेंट से Pink Guard Token को भी क्लेम किया जा सकता है। इसके लिए भी स्पिन करना होगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Russian Roulette

Russian Roulette टास्क बेस्ड इवेंट है। यानी कि गेमर्स को इस इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए टास्क को पूरा करना होगा। इनाम की बात करें, तो इसमें गोल्ड रॉयल वाउचर और Pink Soldiers वॉइस पैक मिल रहा है। साथ ही, Crowned Conqueror वेपन स्किन भी दी जा रही है। यह इवेंट आपको इवेंट्स सेक्शन मिलेगा।

Lucky Wheel

लकी व्हील इवेंट में Squid Game वाला VIP और Front Man मास्क मिल रहा है। इन दोनों की कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन इवेंट में मिलने वाले डिस्काउंट से इसे कम डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।