Free Fire Max में आया नया इवेंट, मुफ्त में Slippery Throne और Fancy Hands इमोट पाने का चांस

Free Fire Max Emote Royale इवेंट आ गया है, जो गेमर्स के लिए अगले 6 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान Slippery Throne जैसे इमोट को पाया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Dec 20, 2024, 10:47 AM (IST)

Free Fire Max में कुछ दिन पहले Frosty Furry इवेंट को लाइव किया गया था। इसमें Furry बंडल मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर दिया गया। अब गेम डेवलपर गरेना (Garena) ने एक और इवेंट जोड़ा है। इसका नाम Emote Royale है। इस खास इवेंट में अलग-अलग इमोट्स दिए जा रहे हैं, जिनका उपयोग गेम में किया जा सकेगा। आइए नीचे जानते हैं गेमिंग इवेंट की पूरी डिटेल... और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Emote Royale

Free Fire Max Emote Royale इवेंट अगले 6 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच गेमर्स स्पिन करके शानदार Slippery Throne, Hip Twists और Fancy Hands इमोट पा सकते हैं। इनका उपयोग आप गेम में विरोधियों को नॉक आउट करके चिढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा, इमोट के अलावा पैराशूट, वेपन लूट क्रेट और बैकपैक जैसे अन्य आइटम्स भी इनाम के रूप में दिए जा रहे हैं। इनसे आपको गेम में स्टाइलिश लुक मिलेगा और आपका वेपन पावरफुल हो जाएगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Reward List

  • Grand Prize
  • Slippery Throne
  • Hip Twists
  • Fancy Hands

Other Prize

  • Burning Leo Top (Female)
  • Burning Leo Top (Male)
  • Evil Slayer Pants
  • Backpack
  • Haunted Dawn Skyboard
  • Parachute
  • Loot Box
  • Frenzy Bunny Weapon Loot Crate
  • Riverdust Weapon Loot Crate
  • Hipster Bunny Weapon Loot Crate
  • Urban Ranger Weapon Loot Crate
  • Game Streamer Weapon Loot Crate
  • Private Weapon Loot Crate
  • Armor Crate
  • Leg Pockets
  • Pocket Market
  • Bonfire
  • Airdrop Aid
  • Bounty Token

इतने लगेंगे डायमंड

इस लक रॉयल इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड का उपयोग करना होगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

ऐसे पाएं रिवॉर्ड

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
  • राइट कॉर्नर में बने स्टोर सेक्शन पर टैप करें।
  • हाइलाइट टैब में इमोट रॉयल इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब नीचे की ओर बने स्पिन बटन पर क्लिक करें।
  • स्पिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।