Free Fire Max में 1000 Gold कॉइन और Whoosh वॉइस पैक मिल रहा फ्री, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max में Slide Through Bermuda इवेंट की एंट्री हो गई है। इसमें कुछ टास्क परफॉर्म करने पर 1000 गोल्ड कॉइन मुफ्त में दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही वॉइस पैक भी मिल रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Dec 10, 2024, 09:22 AM (IST)

Free Fire Max में नया इवेंट आया है, जिसका नाम Slide Through Bermuda है। इसमें इनाम के तौर पर गोल्ड कॉइन बिल्कुल मुफ्त में दिए जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल वेपन को अपग्रेड और बंडल को अनलॉक करने में किया जा सकता है। इसके अलावा, गेमिंग इवेंट में शानदार वॉइस पैक भी रिवॉर्ड के रूप में मिल रहा है। हालांकि, इन रिवॉर्ड्स को पाने के लिए गेमर्स को छोटा-सा काम करना पड़ेगा, जिसके बारे में विस्तार से नीचे खबर में बताया गया है। चलिए जानते हैं... और पढें: Free Fire Max के Top-3 गेमिंग इवेंट, Eternal Avenger Bundle के साथ पाएं एक्सक्लूसिव Weapon Skin फ्री

Free Fire Max Slide Through Bermuda Event

Free Fire Max Slide Through Bermuda एक टास्क परफॉर्मिंग इवेंट है। यानी कि इस इवेंट में मिलने वाले आइटम जीतने के लिए गेमर्स को टास्क पूरा करना होगा। इसमें इन-गेम करेंसी Diamonds खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: Free Fire Max के 3 बेस्ट इवेंट, M14 Inner Nightmare जैसी प्रीमियम गन स्किन पाएं FREE

अब इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड्स की बात करें, तो इसमें 500 गोल्ड और 1000 गोल्ड कॉइन फ्री में दिए जा रहे हैं। इसमें Whoosh वॉइस पैक भी 30 दिन के लिए एकदम मुफ्त में मिल रहा है। इन रिवॉर्ड को पाने के लिए गेमर्स को BR और CS मोड में स्लाइड करना होगा। और पढें: Free Fire Max के 3 बेस्ट इवेंट्स, Infinity Conductor बंडल, इमोट और ग्लू वॉल स्किन पाओ बिल्कुल फ्री

टास्क लिस्ट

  • BR/CS मोड में एक बार स्लाइड करने पर 500 गोल्ड कॉइन मिलेंगे।
  • BR/CS मोड में तीन बार स्लाइड करने पर 1000 गोल्ड कॉइन मिलेंगे।
  • BR/CS मोड में यदि गेमर्स पांच बार स्लाइड करते हैं, तो उन्हें 30 दिन के लिए Whoosh वॉइस पैक बिल्कुल फ्री में मिलेगा।

कैसे Claim करें रिवॉर्ड्स

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  • इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको स्लाइड थ्रो बरमुडा इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद टास्क पढ़कर गेम जाएं और टास्क परफॉर्म करें।
  • फिर वापस इवेंट सेक्शन में आकर क्लेम बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
  • अंत में बताते चलें कि इस इवेंट को हाल ही में जारी हुए OB47 Update के तहत जोड़ा गया है। यह इवेंट आज यानी 10 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर, 2024 तक चलेगा।

    टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।