Free Fire MAX का नया इवेंट, पाएं बंडल और बहुत कुछ

Free Fire MAX Serpent Ring Event में प्लेयर्स को इस समय मेल और फीमेल बंडल के साथ-साथ कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 07, 2024, 11:30 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में Serpent Ring इवेंट आ गया है।
  • इस इवेंट में बंडल रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहा है।
  • प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए टास्क नहीं करना होगा।

Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट आया है, जो प्लेयर्स को मेल और फीमेल बंडल के साथ-साथ कई आइटम दे रहा है। इसके लिए गेमर्स को किसी प्राकर का टास्क करने की जरूरत नहीं है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स के लिए Serpent Ring event लेकर आया है। इसे लक रॉयल के तौर पर गेम में लाया गया है। इसका मतलब है कि गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर आइटम पाने के लिए स्पिन करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत होती है। रिवॉर्ड की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire MAX Serpent Ring Event

फ्री फायर मैक्स का Serpent Ring Event गेम में शुरू हो चुका है। यह अगले 25 दिनों के लिए गेम में लाइव है। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए काफी समय है। वे आराम से स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकेत हैं। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

बता दें कि स्पिन करने पर प्लेयर्स को सीधे बंडल या अन्य आइटम नहीं मिलेंगे। स्पिन करके गेमर्स को पहले टोकन कलेक्ट करने होंगे। इसके बाद वे टोकन को एक्सचेंज स्टोर से एक्सचेंज करके रिवॉर्ड पा सकेंगे। रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Blu Serpent Bundle (Male Bundle)
  • Pink Serpent Bundle (Female Bundle)
  • Serpent Facepaint
  • Katana- Blu Serpent
  • Universal Ring Token

प्लेयर्स को हर बार स्पिन करने पर अलग-अलग संख्या में टोकन मिलेंगे।

  • 200 टोकन एक्सचेंज करने पर Blu Serpent Bundle (Male Bundle) मिलेगा।
  • 200 टोकन को एक्सचेंज करके गेमर्स Pink Serpent Bundle (Female Bundle) कर सकते हैं।
  • 50 टोकन को एक्सचेंज करने पर Katana- Blu Serpent मिलेगा।
  • 20 टोकन पर फेसपेंट दिया जाएगा।

रिवॉर्ड के लिए कैसे करें क्लेम?

  • Free Fire MAX ओपन करने के बाद प्लेयर्स को सबसे पहले लेफ्ट साइड में आ रहे Event सेक्शन पर जाना होगा।
  • यहां पर Events पर क्लिक करें। फिर आपको Serpent के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको स्पिन करके टोकन कलेक्ट करने हैं।
  • फिर राइट साइड में एक्सचेंज स्टोर पर जाकर इन टोकन के बदले आइटम जैसे बंडल आदि पा सकते हैं।

गेमर्स कुछ डायमंड खर्च करके कई धमाल चीजें अपने नाम कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।