Free Fire MAX में फ्री मिल रहा रूम कार्ड, जानें कैसे पाएं
Free Fire MAX में अभी प्लेयर्स को रूम कार्ड मिल रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। गेमर्स अपने दोस्तों के साथ मैच खेलने के लिए इसका यूज कर सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 20, 2024, 11:09 AM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में फ्री रूम कार्ड मिल रहा है।
- प्लेयर्स को आमतौर पर इन्हें खरीदना पड़ता है।
- गेमर्स के पास अगले हफ्ते तक का समय है।
Free Fire MAX में अभी प्लेयर्स को फ्री में रूम कार्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स के पास सीमित समय के लिए यह ऑफर आया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स को अपने दोस्तों के साथ गेम खेलने का एक अलग और मजेदार एक्स्पीरियंस देने के लिए रूम कार्ड देता है। इसकी मदद से प्लेयर्स एक अलग रूम क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें वे अपने चुनिंदा दोस्तों के साथ गेम खेल सकते हैं। अभी प्लेयर्स को हर रोज एक फ्री रूम कार्ड पाने का मौका मिल रहा है। वे इसका यूज 12 घंटे तक कर सकते हैं। आइये, फ्री रूम कार्ड पाने का पूरा तरीका यहां बताया गया है।
Free Fire MAX Free Room Card
फ्री फायर मैक्स में Daily Free Room card इवेंट चल रहा है। इसके तहत प्लेयर्स को हर रोज 12 घंटे के लिए फ्री में रूम कार्ड मिल रहा है। प्लेयर्स के पास हर रोज फ्री रूम कार्ड पाने के लिए 27 जून, 2024 तक का समय है। इसकी सबसे खास बात यह है कि प्लेयर्स को यह रूम कार्ड बनाने पाने के लिए न कोई टास्क पूरा करना पड़ेगा और ना ही डायमंड खर्च करने की जरूरत है। गेमर्स को बस गेम में लॉग इन करते ही रूम कार्ड मिल जाएगा। फिर उन्हें रूम कार्ड पाने के लिए क्लेम करना होगा। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
फ्री रूम कार्ड के लिए ऐसे करें क्लेम
- प्लेयर्स को अगर Free Fire MAX फ्री में रूम कार्ड पाना है तो सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
- इसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में आ रहे इवेंट सेक्शन में जाएं।
- अब Activities पर क्लिक कर दें।
- यहां आपको लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन के साथ फ्री रूम कार्ड भी दिखेगा, इस पर क्लिक कर दें।
- अब आपको राइट साइड में आ रहे रूम कार्ड के लिए दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते ही आप फ्री में रूम कार्ड पा सकेंगे।
प्लेयर्स के पास यह एक अच्छा मौका है। उन्हें इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आमतौर पर आपको रूम कार्ड खरीदने के लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी खर्च करने होते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।