Free Fire Max गेमर्स को मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, आधी कीमत में मिल रही Roaring Protector ग्लू वॉल स्किन, ऐसे पाएं

Free Fire Max Daily Special लाइव हो गया है। आज यानी 9 अगस्त को इस सेक्शन में Roaring Protector Gloo Wall स्किन और Gentle Man बंडल मिल रहा है, जिसे आधी कीमत में अनलॉक किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Aug 09, 2025, 10:06 AM (IST)

Free Fire Max गेमर्स के लिए एक बार फिर से Daily Special सेक्शन को अपडेट कर दिया गया है। इस स्पेशल सेक्शन में Roaring Protector Gloo Wall स्किन दी जा रही है। इससे ग्लू वॉल की मजबूती बढ़ेगी और दुश्मन भी आपसे दूर रहेगा। इसके साथ Gentle Man बंडल और क्लासी बैकपैक को भी बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है। आपको बता दें कि डेली स्पेशल सेक्शन गेम का वो हिस्सा है, जहां रेयर आइटम बहुत कम दाम में मिलते हैं। इससे डायमंड की बचत होती है। साथ ही, रेयर व एक्सक्लूसिव आइटम पाने का चांस मिलता है। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल सेक्शन बहुत खास है। इस सेक्शन में मिलने वाले गेमिंग आइटम 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिलते हैं। इससे गेमर्स आम स्टोर के मुकाबले इस सेक्शन से आधी कीमत में अनलॉक कर सकते हैं। इससे बहुत सस्ते में प्रीमियम आइटम पाने का मौका मिलता है। आज के डेली स्पेशल में मिलने वाले गेमिंग आइटम की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है : और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Free Fire Max Daily Special

  • Backpack-Miraculous की असली कीमत 399 डायमंड है, लेकिन डेली स्पेशल से इस आइटम को 199 डायमंड में पाया जा सकता है।
  • BP S8 Token क्रेट डेली स्पेशल में 10 डायमंड की जगह 5 डायमंड में मिल रही है।
  • The Ballet Dancer को डेली स्पेशल में 899 डायमंड की जगह 499 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
  • Gentle Man Bundle गेमर्स के लिए डेली स्पेशल में 899 डायमंड की बजाय केवल 499 डायमंड में उपलब्ध है।
  • Roaring Protector Gloo Wall Skin की असली कीमत 599 डायमंड है। इसे डेली स्पेशल से सिर्फ 299 डायमंड में क्लेम किया जा सकता है।
  • The Executioner Weapon Loot Crate को 20 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। इसकी असल कीमत 40 डायमंड है।

How to Unlock Items

अगर आप ऊपर बताए गए आइटम पाना चाहते हैं, तो यहां उन आइटम को अनलॉक करने का तरीका बताया गया है :- और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

1. फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।

2. स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. आपको डेली स्पेशल सेक्शन अलग से दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

4. यहां से आप जिस आइटम को पाना चाहते हैं, उस पर क्लिक करके उसे खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।