Free Fire MAX Reward: फ्री फायर मैक्स में अभी मिल रहे कई धमाल रिवॉर्ड, ऐसे पाएं

Free Fire MAX Reward: फ्री फायर मैक्स में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। सभी इवेंट सीमित समय के लिए लाइव हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 13, 2024, 03:16 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं।
  • इस इवेंट में प्लेयर्स को डायमंड पाने का मौका मिल रहा है।
  • प्लेयर्स को गन स्किन और कई आइटम मिलते हैं।

Free Fire MAX Reward: फ्री फायर मैक्स में इस महीने कई शानदार रिवॉर्ड मिल रहे हैं। लोकप्रिय ई-कॉमर्स बैटल रॉयल गेम में इस दौरान नए-नए इवेंट की एंट्री हुई है। प्लेयर्स को फ्री कैरेक्टर और स्किन के साथ-साथ डायमंड यानी इन-गेम करेंसी पाने का मौका भी मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये इवेंट गेम में सीमित समय के लिए लाइव हुए हैं। इस कारण प्लेयर्स को समय रहते ही आइटम पा लेने चाहिए। फ्री फायर मैक्स में इस हफ्ते मिल रहे रिवॉर्ड की डिटेल नीचे जानें। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

Free Fire MAX Reward List

Gloo Wall Destroyer Event

Free Fire MAX में यह इवेंट 12 जुलाई से हो गई है। यह इवेंट 14 जुलाई तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स को दो रिवॉर्ड मिल रहे हैं। इवेंट में रिवॉर्ड पाने के लिए ग्लू वॉल तोड़कर 1000 डैमेज चाहिए होंगे। वहीं, सिर्फ लॉग इन करके भी गेमर्स एक आइटम पा सकते हैं। प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर कैरेक्टर पाने के लिए सिर्फ लॉग इन करना होगा। Skyler के लिए स्किल स्किन पाने के लिए 1000 डैमेज डील करना होगा। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes today 19 April: फ्री पाएं Diamonds-Pets, आज Jackpot लगेगा हाथ! कोड्स जल्दी करें रिडीम

Less is More Event

Free Fire MAX में नया टॉप-अप Less is More’ इवेंट हाल ही में लाइव हुआ है। इस इवेंट के जरिए आप डायमंड्स कम से कम कीमत में खरीद सकेंगे। यह इवेंट अब सिर्फ 2 दिन तक ही लाइव रहेगा। इवेंट में 520 डायमंड्स का टॉप-अप आपको 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में बिना डायमंड के मिल रही Dive! Dive! Dive! Voiceline, ऐसे करें क्लेम

Anemo Limelight Fist Faded Event

फ्री फायर मैक्स गेम में लक रॉयल इवेंट Anemo Limelight Fist भी चल रहा है। इसमें कई रिवॉर्ड Anemo Limelight Fist, Mystic Seeker Weapon Loot Crate और Sports Car-Moco Month आदि मिल रहे हैं। हालांकि, अन्य लक रॉयल की तरह ही इसमें भी आपको डायमंड खर्च करके ड्रॉ करना होगा। ड्रॉ करने पर रिवॉर्ड के रूप में कई आइटम दिए जाएंगे।

Emote Royale Event

Free Fire MAX में नया Emote Royale इवेंट आया है। यह इवेंट लगभग 2 हफ्तों तक चलेगा। इस इवेंट में आपको पहला Freeze Duo Emote पाने का मौका मिल रहा है, जिसमें आपके साथ एक अन्य कैरेक्टर शामिल होगा। इनमें Mr. Waggor’s Seesaw और Oh Yeah! इमोट्स शामिल हैं। इसमें भी आइटम पाने के लिए स्पिन करने होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।