Free Fire Max के सबसे तगड़े कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

Free Fire Max के कैरेक्टर गेमर्स के बीच बहुत पॉपुलर हैं। इनका इस्तेमाल करके गेम में जीत अपने नाम की जा सकती है। चलिए नीचे देखते हैं बेस्ट कैरेक्टर की लिस्ट।

Published By: ajay verma | Published: Jun 03, 2025, 11:17 AM (IST)

Free Fire Max में मिलने वाले कैरेक्टर सबसे पॉपुलर गेमिंग आइटम हैं, जो अलग-अलग प्रकार की पावर के साथ आते हैं। इन कैरेक्टर का उपयोग करके गेम में दुश्मन को आसानी से मात देकर जीत अपने नाम की जा सकती है। हम आपको इस गेमिंग गाइड में फ्री फायर मैक्स के कुछ खास कैरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए देखते हैं लिस्ट... और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Characters

Oscar

Oscar फ्री फायर मैक्स का नया कैरेक्टर है। यह Valiant Dash नाम की पावर के साथ आता है। इसकी खूबी है कि यह विरोधी की ग्लू वॉल को तोड़कर बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। इसका प्लाइंग स्टाइल अग्रेसिव है और यह अग्रेसिव खेलने वाले गेमर्स के बहुत काम आएगा। इसे 10 हजार गोल्ड कॉइन खर्च करके अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Koda

Koda के पास Aurora Vision नाम की पावर है। इसके इस्तेमाल से मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है और कवर लिए दुश्मन की लोकेशन रिवील हो जाती है। इससे विरोधी को नॉक आउट करना आसान हो जाता है। इसे भी 10,000 गोल्ड कॉइन यूज करके क्लेम किया जा सकता है। यह गेमर्स के लिए गेम स्टोर में उपलब्ध है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Ryden

फ्री फायर मैक्स का Ryden कैरेक्टर Spider Trap पावर से लैस है। यह दुश्मन को ट्रैप में फसाने के लिए उसकी ओर एक्सप्लोसिव स्पाइडर फेंकता है, जिससे उसकी स्पीड स्लो हो जाती है। इससे नॉक आउट करने का मौका मिल जाता है। यह उन गेमर्स को बहुत पसंद आ सकता है, जो घात लगाकर हमला करना पसंद करते हैं। अगर आप उनमें से एक हैं, तो आप गेम स्टोर में जाकर इसे 10 हजार गोल्ड यूज करके अनलॉक कर सकते हैं।

Kenta

Free Fire के बेस्ट कैरेक्टर्स में से एक Kenta है। इसके पास Swordsman's Wrath पावर है। इसकी खासियत है कि यह विरोधी के हमले को ब्लॉक कर देता है, जिससे पलटवार करने का मौका मिल जाता है। इसके इस्तेमाल से आमने-सामने की लड़ाई जीती जा सकती है। इसे पाने के लिए 10,000 गोल्ड कॉइन खर्च करने होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।