Free Fire Max में मिल रही Platinum Divinity और Green Flame Draco स्किन, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max Evo Vault लाइव हो गया है। इस स्पेशल लक रॉयल इवेंट में MP5-Platinum Divinity और M1014-Green Flame Draco जैसी जबरदस्त स्किन मिल रही हैं। साथ ही, सुपर लैग पॉकेट जैसे आइटम को पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 03, 2026, 09:33 AM (IST)

Free Fire Max में वेपन स्किन लवर्स के लिए स्पेशल Evo Vault इवेंट आ गया है। इस खास इवेंट में Demonic Grin जैसी अल्ट्रा-प्रीमियम गन स्किन मिल रही हैं। इनके उपयोग से गन की पावर बढ़ती है। साथ ही, यूनीक लुक मिलता है। इन स्किन के अलावा इवेंट से गोल्ड रॉयल वाउचर, क्रेट और टैक्टिकल मार्केट जैसे आइटम को भी अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे

Free Fire Max Evo Vault

फ्री फायर मैक्स का इवो वॉल्ट लक रॉयल इवेंट है। इसमें Platinum Divinity से लेकर Demonic Grin स्किन तक मिल रही है। इनके साथ इवेंट में Universal Evo Token Crate, लक रॉयल-गोल्ड रॉयल वाउचर, टीम बूस्टर और सुपर लैग पॉकेट दी जा रही है, जिन्हें स्पिन करके अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Brisk Gallop Animation पाने का मौका, गेम में MOCO Store हुआ LIVE

और पढें: Free Fire Max में Street Savvy Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से हाफ रेट में करें Claim

Rewards

  • MP5-Platinum Divinity
  • M1014-Green Flame Draco
  • FAMAS-Demonic Grin
  • M60-Dreambreaker
  • Tactical Market
  • Universal Evo Token Crate
  • Luck Royale Voucher
  • Team Booster
  • Super Leg Pocket
  • Enhance Hammer

कितने में होगा स्पिन ?

फ्री फायर मैक्स के इवो वॉल्ट इवेंट में स्पिन करके रिवॉर्ड्स को क्लेम किया जा सकता है। इस इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए आपको 20 डायमंड यूज करने होंगे। वहीं, 5 बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड का उपयोग करना होगा।

ऐसे पाएं आइटम्स

  • फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।
  • होम स्क्रीन से स्टोर में जाएं।
  • इवो वॉल्ट सेक्शन पर क्लिक करिए।
  • अब स्पिन बटन दबाएं।
  • इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में स्पिन के अलावा एक्सचेंज करके भी ऊपर बताए गए रिवॉर्ड को पाया जा सकता है। इसके लिए टोकन को एक्सचेंज करना होगा। 5 टोकन के बदले ड्रीब्रेकर, ग्रीन फ्लेम ड्रैको और प्लेटिनम डिविनिटी स्किन मिल रही है।

कब तक लाइव रहेगा इवो वॉल्ट इवेंट ?

फ्री फायर मैक्स का इवो वॉल्ट इवेंट हाल ही में लाइव हुआ है। यह गेमर्स के लिए अगले 29 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान स्पिन करके बंपर रिवॉर्ड्स अनलॉक किए जा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।