Free Fire Max में बिगनर्स के काम आएंगे ये पावरफुल पेट, दिलाएंगे हर मैच में जीत

Free Fire Max में कई सारे पेट मिलते हैं। इनकी पावर अलग-अलग हैं। हमने नीचे कुछ चुनिंदा पेट के बारे में बताया है, जो बिगनर्स के लिए हैं। इनके इस्तेमाल से मैच जीतने और सर्वाइव करने में काफी मदद मिलेगी। देखते हैं पेट की लिस्ट।

Published By: ajay verma | Published: Dec 04, 2024, 10:16 AM (IST)

Free Fire Max अपने शानदार गेमप्ले और ग्राफिक्स की वजह से भारत में सबसे ज्यादा खेला जाता है। इसमें मिलने वाले कैरेक्टर और पेट इसे और भी खास व इंटरेस्टिंग बना देते हैं। इस बैटल रॉयल गेम में कुल 27 पेट मिलते हैं, जो अलग-अलग पावर के साथ आते हैं। इनका इस्तेमाल करके गेम में दुश्मन को मारकर आगे बढ़ा जा सकता है और जीत अपने नाम की जा सकती है। हम आपको यहां कुछ चुनिंदा पेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नए खिलाड़ियों के बहुत काम आएंगे और जीतने की संभावना बढ़ेगी। और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह

Beaston

Free Fire Max में मिलने वाला Beaston शानदार पेट है। इसकी खूबी है कि यह थ्रोइंग डिस्टेंस को 30 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। इससे प्लेयर ग्रेनेड को लंबी दूरी तक फेंक सकते हैं, जिससे दूर बैठा विरोधी एक बार नॉक आउट हो जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि प्लेयर्स को ग्रेनेड थ्रो करने के लिए दुश्मन के नजदीक नहीं जाना पड़ेगा। और पढें: Free Fire Max में Neon Kactus Pet Skin पाने का मौका, हाफ Diamonds में करें Claim

Kactus

Kactus गेम में एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए प्लेयर को गेम के सेफ जोन में 6 सेकेंड तक एक जगह खड़ा होना पड़ेगा। इसके बाद ऊर्जा बढ़ने लगेगी। यदि इस दौरान कोई खिलाड़ी मूव करता है, तो एनर्जी बढ़ने से रुक जाएगी। इस पेट को गेम स्टोर में जाकर खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में मिल रही Valentine's Fox Pet Skin, ऐसे आधे दाम में करें Claim

Falcon

गरेना फ्री फायर मैक्स में Falcon पेट फास्ट लैंडिंग प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल करके गेमर्स मैच में दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में तेजी से लैंड करके लूट प्राप्त करके आगे बढ़ सकते हैं। नए खिलाड़ियों को इसका उपयोग जरूर करना चाहिए।

Yeti

Yeti फ्री फायर मैक्स का ऐसा पेट है, जो एक्सप्लोसिव वेपन के डैमेज रेट को कई गुना बढ़ा देता है। इससे ज्यादा किल निकालने में आसानी होती है। अगर आप नए प्लेयर हैं और आपका प्लेस्टाइल अग्रेसिव है, तो आप इसे मैच के दौरान जरूर यूज करें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।