Free Fire Max में मिल रहा Pain Tendo बंडल बिल्कुल Free, शुरू हुआ नया इवेंट

Free Fire Max Pain Tendo Ring इवेंट लाइव हो गया है। इस शानदार इवेंट में Pain Tendo बंडल दिया जा रहा है, जिससे अपने कैरेक्टर को क्लासी लुक दिया जा सकता है। इसके अलावा, इवेंट में Naruto Universal Token भी मिल रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Aug 08, 2025, 12:57 PM (IST)

Free Fire Max में गेमर्स के लिए Pain Tendo Ring इवेंट शुरू हो गया है। इस क्लासी इवेंट में Pain Tendo Bundle मिल रहा है, जिसे मुफ्त में पाया जा सकता है। इसके अलावा, लूट बॉक्स और Naruto Universal Token भी ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इन सभी आइटम को अनलॉक करने के लिए स्पिन करना होगा। इसके लिए डायमंड लगेंगे। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं फ्री फायर मैक्स के नए इवेंट की हर एक डिटेल... और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम

Free Fire Max Pain Tendo Ring Event

Free Fire Max का पेन टेंडो रिंग एक लक रॉयल इवेंट है, जिसमें मिलने वाले आइटम को स्पिन करके अनलॉक किया जा सकता है। इस खास इवेंट में Pain Tendo बंडल मुख्य ईनाम के रूप में दिया जा रहा है। इसका इस्तेमाल करके आप अपने कैरेक्टर को लुक को और निखार सकते हैं। इसके साथ यूनिवर्सल टोकन भी मिल रहे हैं। इनका उपयोग करके आप इवेंट के ग्रैंड रिवॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए गुड न्यूज, आधे डायमंड में मिल रहा Airspeed Ace Bundle

और पढें: Free Fire Max में फ्री मिल रहा Cyber Invader Bundle, Cyber Ring इवेंट से करें Claim

रिवॉर्ड

Pain Tendo Bundle

Loot Box-Fallen Ninja

Naruto Universal Token

कितने में होगा स्पिन

पेन टेंडो रिंग इवेंट में पहला स्पिन बिल्कुल फ्री है। यानी कि आप बिना एक भी डायमंड खर्च किए स्पिन कर सकते हैं। इसके बाद आपको 5 लगातार स्पिन करने के लिए 90 की जगह 45 डायमंड का उपयोग करना होगा।

कैसे पाएं बिना स्पिन के रिवॉर्ड

आप यूनिवर्सल टोकन बदलकर भी इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड पा सकते हैं। नीचे जानें कितने टोकन पर क्या मिलेगा।

  • 200 टोकन एक्सचेंज करने पर पेन टेंडो बंडल दिया जा रहा है।
  • 40 टोकन बदलने पर लूट बॉक्स फैलन निंजा मिल रहा है।
  • 1 टोकन एक्सचेंज करने पर आर्मर, सप्लाई और लैग पॉकेट दी जा रही है।

ऐसे पाएं रिवॉर्ड

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
  • स्टोर में जाएं।
  • यहां आपको टॉप पर पेन टेंडो रिंग इवेंट दिखाई देगा।
  • इस इवेंट में जाकर स्पिन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।