Free Fire Max OB48 Update के बाद आई नई गन स्किन, बढ़ा देंगी वेपन की पावर
Free Fire Max OB48 Update के बाद गेम में कई गन स्किन आई हैं। इनका डिजाइन बेहद शानदार है। इनके उपयोग से वेपन की ताकत में इजाफा होता है।
Published By: ajay verma | Published: Feb 28, 2025, 12:44 PM (IST)
Free Fire Max OB48 Update को हाल ही में रिलीज किया गया। इस अपडेशन के तहत गेम में नया Oscar कैरेक्टर आया। साथ ही, ग्राफिक्स और गेमप्ले को सुधारा गया। यही नहीं बैटल रॉयल गेम में नए इवेंट के साथ कई वेपन स्किन को भी ऐड किया गया है। इन गन स्किन से वेपन को यूनीक लुक मिलेगा। साथ ही, उसकी ताकत भी कई गुना बढ़ जाएगी। हम आपको यहां कुछ लेटेस्ट स्किन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आ सकती हैं।
Free Fire Max Weapon Skins
Dragon Mob
OB48 अपडेट आने के बाद फ्री फायर मैक्स में ड्रैगन मॉब नाम की स्किन आई है। यह M82B स्नाइपर गन के लिए है। इसमें येलो कलर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, रेड कलर के पैच भी देखने मिलते हैं, जो इसे यूनीक लुक प्रदान करते हैं। अब परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस स्किन से गन की आर्मर भेदने की क्षमता और रेंज बढ़ जाएगी। इससे किल निकालना बहुत आसान हो जाएगा। इसे प्राप्त करने के लिए 500 डायमंड खर्च करने होंगे।
Frozen Platinum
Frozen Platinum को स्पेशली SVD स्नाइपर गन के लिए लाया गया है। इसका डिजाइन बहुत कूल है। इसको पर्पल, ग्रे और लाइट पिंक कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। इससे स्किन को बहुत अलग लुक मिलता है। इससे गन की मैगजीन की साइज बढ़ जाएगा, जिससे ज्यादा बुलेट फायर की जा सकेगी। साथ ही, रेंज में भी इजाफा हुआ है। इसकी कीमत भी ऊपर वाली स्किन की तरह 500 डायमंड है। इसे गेम स्टोर पर जाकर खरीदा जा सकता है।
Heartseeker
हार्टसीकर गन स्किन का उपयोग Groza के साथ किया जा सकता है। इससे वेपन की एक्यूरेसी और डैमेज रेट बढ़ जाता है। अब लुक पर आएं, तो स्किन पिंक कलर की है। यह ग्लो करती है और लॉबी में दिखाई देती है। इससे किल निकालने पर स्पेशल अनाउंसमेंट भी होती है। इसका प्राइस 40 Diamond है। इसे लूट क्रेट के जरिए पाया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।