Free Fire MAX OB48 Advance Server में मिल रहे कई नए फीचर्स, देखें लिस्ट

Free Fire MAX OB48 Advance Server टेस्टिंग के लिए लाइव कर दिया गया है। प्लेयर्स अपडेट से पहले ही एडवांस सर्वर के जरिए नए फीचर्स का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 12, 2025, 01:09 PM (IST)

Free Fire MAX OB48 Advance Server लाइव हो गया है। इससे अपडेट के साथ आने वाले गेम के नए फीचर्स पता चला गया है। एडवांस सर्वर 28 फरवरी, 2025 तक चलेगा। इसके बाद अपडेट को रिलीज किया जाएगा। कुछ लकी प्लेयर्स एडवांस सर्वर के जरिए नए फीचर्स को एक्सपीरियंस कर पा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena समय-समय पर अपडेट जारी करता है। अपडटे से पहले टेस्टिंग के तौर पर एडवांस सर्वर रिलीज किया जाता है। इसमें अपकमिंग फीचर्स आदि देखे जा सकते हैं। आज हम यहां Free Fire MAX OB48 Advance Server से सभी फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

Free Fire MAX OB48 Advance Server Features

Supply Box

Free Fire MAX OB48 Advance Server में Supply box मिल रहा है। प्लेयर्स को एक मिस्ट्री लूट ले जाने और बैटलग्राउंड पर कहीं भी रखने की सुविधा देता है। अनलॉक होने पर यह काफी अच्छी लूट देता है, जिसमें 8 सुपर Medkits, मल्टीपल नॉर्मल Medkits और 1000 AR Ammo शामिल हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 17 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड्स पाने का शानदार मौका, ऐसे करें रिडीम

Oscar

अपडेट के साथ गेम में एक नया कैरेक्टर Oscar भी आएगा। इस कैरेक्टर के पास एक खास स्किल होगी। इसकी स्किल को एक्टिव करने के बाद वह दिवारों के जरिए अटैक कर पाएगा। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 14 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड पाने का मौका, जल्दी करें

नया M1887

अपडेट के साथ होने वाले बड़े बदलावों में M1887 अनलिमिटेड Ammo शामिल है। यह फ्री फायर मैक्स की लोकप्रिय शॉटगन में से एक है। अपडेट के बाद यह क्लोज रेंज फाइट के लिए और भी अच्छा ऑप्शन बन गया है।

Zone Damage Indicator

Free Fire MAX OB48 Advance Server में आने वाले नए फीचर में Zone Danage Indicator भी शामिल है। यह प्लेयर्स की सेफ जोन से बाहर होने पर डैमेज को ट्रेक करने में मदद करता है। इनके अलावा और भी कई नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, याद रखें कि यह एडवांस सर्वर के आधार पर हैं। अपडेट रिलीज होने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।